National

विश्व के सबसे ऊंचे ज्वालामुखी पर्वत पर लहराया तिरंगा

जम्मू। अदम्य साहस से तीन बार दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतेह करने और सात अन्य चोटियों पर तिरंगा लहराने वाले सेना के जांबाज कर्नल रणवीर जम्वाल ने एक बार फिर अद्भुत कारनामे को अंजाम दिया है। उन्होंने गत 10 दिनों के भीतर कोपिआपो चिली में स्थित छह हजार मीटर से ऊंची छह चोटियों सहित 6893 मीटर ऊंची ज्वालामुखी पर्वत ओजोस डील सालादो की चोटी पहली बार फतेह करने का कीर्तिमान स्थापित किया है। एवरेस्टर रणवीर जम्वाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने परिजनों, शुभचिंतकों, रिश्तेदारों और दोस्तों से कामयाबी के क्षण को सांझा करते हुए कहा कि इन 11 दिनों में उन्हें अद्भुत शक्ति का अहसास हुआ है, जिसकी वह कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। शेर-ए-कश्मीर, स्टेट अवार्ड और सेवा विशिष्ट पदक जीत चुके हैं शेर-ए-कश्मीर, स्टेट अवार्ड और दो बार सेवा विशिष्ट पदक हासिल करने वाले रणवीर ने चार जनवरी 2019 को अंटार्कटिका स्थित माउंटेन विनसन को फतेह करने के साथ सात चोटियों को फतेह करने वाले देश के नौंवे पर्वतारोही और सेना के पहले जांबाज सैनिक बनने का गौरव हासिल कर चुके हैं। वर्ष 2015 में एवरेस्ट रेस्क्यू दल का किया था नेतृत्व कर्नल जम्वाल ने वर्ष 2015 में एवरेस्ट रेस्क्यू दल का नेतृत्व किया था। उसमें 18 लोग मारे गए और 60 घायल हुए थे। इस ऑपरेशन पर एक चैनल ने फिल्म बनाई थी, जिसे पांच अंतरराष्ट्रीय अवार्ड मिले। वर्ष 2012 के उनकी पहली एवरेस्ट चढ़ाई को डिस्कवरी चैनल ने कवर किया। इस दल में सात महिलाएं थीं, जिसका नेतृत्व जम्वाल ने किया। आज तक उनके नेतृत्व में 51 लोग एवरेस्ट पर चढ़ाई कर चुके हैं।राष्ट्रपति से तीन बार हो चुके हैं सम्मानित वर्ष 2017 में इंडियन माउंटेनरर ऑफ द ईयर का खिताब जीतने वाले कर्नल रणवीर तीन बार राष्ट्रपति से सम्मानित हो चुके हैं। उन्होंने नॉर्थ अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी डिनाली पर तिरंगा फहराया था। कर्नल जम्वाल को देश के सबसे ऊंचे एडवेंचर अवार्ड तेन जिंग नोरगे नेशनल एडवेंचर अवार्ड जो अर्जुन अवार्ड के समान हैं, से भी सम्मानित किया जा चुका है। कर्नल रणवीर की इस शानदार उपलब्धि से उनके परिजन सहित दोस्त काफी खुश हैं। सभी कर्नल को फेसबुक के माध्यम से बधाई दे रहे हैं। कर्नल 28 जनवरी को जम्मू कश्मीर लौटेंगे।

कब-कब कौन सी चोटी फतेह की-

वर्ष 2012, वर्ष 2013 और वर्ष 2016 को विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतेह की।

23 अक्टूबर 2010 अफ्रीका स्थित 19,340 फीट ऊंची माउंट किलिमांजरो

1 जनवरी 2013 साउथ अमेरिका स्थित 22,841 फीट ऊंची माउंट अकानकागुआ

26 जून 2014 यूरोप स्थित 18,510 फीट ऊंची माउंट इलब्रस

9 अक्टूबर 2015 को 16024 फीट ऊंची कारस्टेनस्ज पिरामिड

20 जून 2017 को नार्थ अमेरिका स्थित 20320 फीट ऊंची माउंट डीनाली

4 जनवरी 2019 अंटार्टिका स्थित 16,050 फीट ऊंची माउंट विनसन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button