News UpdateUttarakhand

राज्य आंदोलनकारी और कांग्रेसी नेता डा. शोभाराम नौटियाल के निधन पर शोक व्यक्त किया

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक धीरेंद्र प्रताप ने उत्तरकाशी की यमुना घाटी के जाने-माने राज्य निर्माण आंदोलनकारी नेता और कांग्रेस के प्रदेश सचिव डॉ शोभाराम नौटियाल के निधन पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है ।डॉक्टर शोभाराम नौडियाल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि डॉक्टर नौडियाल डॉक्टर नौडियाल आजीवन कांग्रेस के जहां पहले दर्जे के नेता रहे वहीं उत्तराखंड आंदोलन में भी उन्होंने सदैव बढ़ चढ़कर भाग लिया।
सन 2000 में उत्तराखंड राज्य निर्माण के बाद भी वे राज्य आंदोलनकारियों की समस्याओं और यमुना घाटी के उत्थान को लेकर सदैव सक्रिय रहे उन्होंने कहा कि उनके निधन से राज्य भर के आंदोलनकारियों में और खास तौर पर यमुना घाटी शोक की लहर दौड़ गई। धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि इस बीच समिति के केंद्रीय अध्यक्ष हरि कृष्ण भट्ट महिला शाखा की अध्यक्ष सावित्री नेगी कार्यकारी अध्यक्ष सरिता नेगी अनिल जोशी डॉ विजेंद्र पोखरियाल अभियान समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह नेगी आदि ने हर्ष प्रस्ताव पारित कर शोभाराम नौटियाल के निधन को राज्य की एक बड़ी क्षति बताया है और सरकार से मांग की है कि राज्य निर्माण आंदोलन में उनके महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए पुरोला में यमुना घाटी के शेर की याद में तत्काल एक प्रतिमा का स्थापना की जाए जिससे कि आने वाली पीढ़ियां सदैव उनके उत्तराखंड आंदोलन में योगदान को याद करती रहे और प्रेरणा हासिल करते रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button