PoliticsUttarakhand

श्री वीरभद्र सिंह जी का आकस्मिक निधन कांग्रेस पार्टी की अपूर्णीय क्षतिः प्रीतम सिंह

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह जी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि श्री वीरभद्र सिंह जी का असमय आकस्मिक निधन हिमाचल प्रदेश ही नहीं पूरी कांग्रेस पार्टी की अपूर्णीय क्षति है उनके निधन से राजनीति में जो स्थान रिक्त हुआ है उसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि राज घराने में जन्म लेने के बावजूद मिलनसार एवं जमीनी स्वभाव के लिए लोकप्रिय स्व0 वीरभद्र सिंह जी ने जन सेवा को अपनाया तथा हिमाचल प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रहने के साथ-साथ केन्द्र सरकार में कई मंत्रालयों में अपनी सेवायें दी। 25 वर्ष के आयु से उनका लम्बा राजनैतिक सफर रहा है जिसमें उन्होंने कई उतार-चढाव देखे। हिमाचल प्रदेश को विकास के पथ पर अग्रसर करने के लिए दिये गये उनके सराहनीय योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। स्व0 वीरभद्र सिंह जी के रूप में हमने आज अपना एक मार्ग दर्शक खो दिया है। देश, प्रदेश एवं समाज के लिए दी गई उनकी सेवायें सदैव याद की जायेंगी। श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि भगवान उनकी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा उनके परिजनों एवं शुभचिंतकों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति देवें।
वीरभद्र सिंह के निधन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष  प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें कांग्रेसजनों ने स्व0 वीरभद्र सिंह जी के निधन पर शोक प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये।
शोकसभा में प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, धीरेन्द्र प्रताप, ब्रहमस्वरूप ब्रहमचारी, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, नवीन जोशी, याकूब सिद्धिकी, हरिकृष्ण भटट पी0के0 अग्रवाल, गोदावरी थापली, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पूर्व मंत्री अजय सिंह, डाॅ0 आर0पी0 रतूडी, पूर्व विधायक राजकुमार, श्रीमती गरिमा दसौनी, गिरीश पुनेडा, डाॅ0 प्रतिमा सिंह, सीताराम नौटियाल, संदीप चमोली, नवीन पयाल, दीप बोहरा, कमरखान ताबी, आनन्द बहुगुणा, राहुल पंवार, सौरभ नौटियाल, विजय रतूडी, सोम बाल्मीकि, सुधीर सुनेहरा, अमनमणि, शोभाराम, ललित भद्री, प्रेरित मोहन, यशपाल चैहान, मोहित नेगी, कमलेश रमन, मंजू चैहान, पुनीत कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button