Uttarakhand

वीर गोरखा कल्याण समिति रविवार को ‘‘खलंगा ब्रेवरी वॉक 2020’’ का आयोजन करेगी

देहरादून। कोविड 19 महामारी के कारण इस वर्ष राजधानी के सागरताल नालापानी में खलंगा ब्रेवरी वॉक 2020 सूक्ष्म स्तर पर आयोजित की जा रही है। खलंगा ब्रेवरी वॉक 2020 का आयोजन रविवार 29 नवंबर को प्रातः 7 बजे खलंगा द्वार नालापानी देहरादून से शुरू की जायेगी। जिसके बाद वर्ष 1814 में हुए खलंगा युद्ध के वीर-वीरांगनाओं को याद करते हुए खलंगा युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि सभा का अयोजन किया जायेगा।  इस पैदल यात्रा का उद्देश्य उन वीर गोरखा सैनिकों के शौर्य व पराक्रम की गाथा को लेकर समर्पित करना है। जो अंग्रेजी सेना के साथ युद्ध करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे। उक्त कार्यक्रम का संचालन देविन शाही द्वारा किया जायेगा।
      उक्त खलंगा पद यात्रा का आयोजन वीर गोरखा कल्याण समिति (रजि), हेल्प क्रॉस ट्रस्ट के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की सहभागिता एवं शांति फाउंडेशन के अध्यक्ष भूपेन्द्र अधिकारी व महासचिव पूर्वा सिंह के सहयोग किया जा रहा है।   खलंगा ब्रेवरी वॉक 2020 कार्यक्रम में मुख्य रूप से वीर गोरखा कल्याण समिति (रजि) अध्यक्ष श्रवण सिंह प्रधान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल थापा, उपाध्यक्ष उर्मिला तामांग, उपाध्यक्ष सूर्य विक्रम शाही, महासचिव विशाल थापा, सचिव देविन शाही कोषाध्यक्ष टेकू थापा, सांस्कृतिक सचिव देवकला दीवान एवं सक्रिय सदस्यगण यामू राना, आशु थापा, झगू राना, डमर थापा, करमिता थापा, बुदेश राई, मनोज तामांग, संजय थापा, बलदेव छेत्री सहित अन्य लोग भाग लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button