AdministrationNews UpdateUttarakhand

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने समस्त देशवासियों को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने समस्त देशवासियों व भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(ISRO) की संपूर्ण टीम को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
              उन्होंने कहा कि यह अभूतपूर्व उपलब्धि भारतीय वैज्ञानिकों की अंतरिक्ष अनुसंधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने पूरे विश्व का ध्यान भारत की ओर आकर्षित किया है। राज्यपाल ने कहा कि चंद्रयान-3 की इस सफलता से वैज्ञानिकों को चंद्रमा और अंतरिक्ष के गूढ़ रहस्यों को समझने में खासा मदद मिलेगी। राज्यपाल ने राजभवन में इस ऐतिहासिक उपलब्धि का लाइव प्रसारण भी देखा।

Related Articles

Back to top button