PoliticsUttarakhand

प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र सिंह राणा ने पौधों का रोपण कर हरेला कार्यक्रम का किया शुभारम्भ

द्वारीखाल। प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र सिंह राणा ने विकास खण्ड द्वारीखाल के ग्राम पंचायत बिरमोली में हरेला कार्यक्रम का शुभारम्भ दिनांक 16.07.2021 को हरेला कार्यक्रम के अन्तर्गत श्रावण मास की संक्रान्ति को  प्रमुख  महेन्द्र सिंह राणा द्वारा ग्राम पंचायत बिरमोली के प्राथमिक विद्यालय बिरमोली में आम एवं कटहल के पौधों का रोपण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। महिला मंगलदल एवं ग्रामवासियों ने 300 आम के पौधे एवं 300 अमरूद के पौधों का रोपण किया। इसके पश्चात प्रधान जी श्रीमती मानसी देवी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। मुख्य अतिथि प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा द्वारा हरेला कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने अपने सम्बोधन में सभी को पेड लगाने तथा पेडों को बचाने के लिए प्रोत्साहित किया। क्योंकि बिना पेडों के हम जीवित नहीं रह सकते हैं। पेड पौधे हैं तो मानव है यदि पेड पौधे नहीं रहेंगे तो हम भी नहीं रह पायेंगे। पेड पौधों के बिना हमारा जीवन अधूरा है। हमारे पूर्वजों ने भी पेड पौधे लगाये हैं और आज हम उनका उपयोग कर रहे हैं। पेड पौधों से ही हमारा पर्यावरण शुद्ध होता है और समय पर बर्षा होती है। हमें अपने खेतों में घर के पास फलदार वृक्षों का रोपण करना चाहिए। इस बार भी उद्यान विभाग के सहयोग से 10000 पौधों का रोपण किया गया। विकास खण्ड से मनरेगा योजना में अलग से फलदार एवं वन प्रजाति के पौधों का रोपण किया जायेगा।

      हरेला वृक्षारोपण कार्यक्रम के पश्चात एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में ज्येष्ठ उपप्रमुख नीलम नैथानी, रोशन सिंह तोमर प्रधान हथनुड, श्री गणेश कण्डवाल प्रधान बनाली, श्री अर्जुन सिंह प्रधान संगठन अध्यक्ष, सामाजिक कार्यकर्ता राजेश बिष्ट, श्रीमती ऊषा देवी, महिला मंगलदल,  संजीव जुयाल सामाजिक कार्यकर्ता,  धर्मेन्द्र सिंह चैलूसैंण, नरेन्द्र रावत, एडीओ उद्यान मुकेश पटवाल, प्रवक्ता जी.आइ.सी सतपुली, श्रीमती बरखा पटवाल, अध्यापिका श्रीमती मनीषा, अध्यक्ष म0 उत्थान संगठन सकुल काण्डाखाल, खण्ड विकास अधिकारी  आतिया परवेज तथा महेन्द्र  सिंह राणा प्रमुख जी द्वारा सभा को सम्बोधित किया गया। हरेला कार्यक्रम  विकास खण्ड में बंडंे धूमधाम से मनाया गया। सभा का संचालन सेवानिवृत्त स0वि0अ0 पंचायत मनमोहन बिष्ट जी द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button