National

नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए मनोहर लाल ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की जमकर आलोचना की

नई दिल्ली।  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुवार को गांधी नगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार किया। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए मनोहर लाल ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की जमकर आलोचना की। भाजपा की सरकार बनाने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने अन्ना हजारे को धोखा दिया।

      मनोहर लाल ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ड्रामेबाज है, चुनाव जीतने से पहले केजरीवाल ने कहा था कि सुरक्षा नहीं लूंगा, सरकारी बंगला नहीं लूंगा। लेकिन जीतते ही पलटी मारी और सारी सुविधाएं ले रहे हैं। हरियाणा के सीएम ने कहा कि आधी रात को अपने घर पर चीफ सेकेट्री को बुलाया और उन्हें अपने विधायकों से पिटवाया। दिल्ली को पानी हरियाणा व उत्तर प्रदेश से मिलता है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल झूठ बोलते है कि हरियाणा पानी नहीं दे रहा। दिल्ली की जनता को जब-जब पानी की ज़रूरत पड़ेगी, हरियाणा पानी देने के लिए तैयार खड़ा रहेगा। मनोहर लाल ने कहा कि दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक का हाल बेहाल है, डॉक्टर तक नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि शाहीन बाग के धरने का अरविंद केजरीवाल समर्थन करते हैं। इसके अलावा हरियाणा के सीएम मनोहर लाल और यूपी के मंत्री श्रीकांत शर्मा ने राजगढ़ कॉलोनी में भी नुक्कड़ सभा को संबोधित किया।

      वहीं नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए यूपी सरकार में मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि दिल्ली का जल देश का सबसे प्रदूषित जल है, मोहल्ला क्लीनिक में जानवर बांधे जा रहे हैं। एक भी नया स्कूल नहीं खोला गया है। केजरीवाल के पांच वर्ष झूठ में गुज़रे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सरकार बहाने वाली सरकार है, फ्री में सब कुछ बांट रहे हैं। जो मुख्यमंत्री सफाई कर्मचारियों को पैसे नहीं दे पा रहा, वह लोगों को कब तक फ़्री का लालच देगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button