National

क्रिसमस की डिनर पार्टी में आई अमेरिका की एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का किया प्रयास

डेराबस्सी (मोहाली)। शहर के निकटवर्ती एक गांव में अनाथ बच्चों की संस्था में क्रिसमस की डिनर पार्टी में आई अमेरिका की एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। पुलिस ने दो विवाहित युवकों को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है। नाबालिग कार्यक्रम में बतौर मेहमान उपस्थित थी। पुलिस की सहायक इंस्पेक्टर खुशप्रीत कौर ने बताया कि गांव में अनाथ बच्चों की एक संस्था काफी समय से काम कर रही है। संस्था में चंडीगढ़ में रह रही अमेरिका का एक व्यक्ति योगदान दे रहा है। उसकी नाबालिग लड़की चंडीगढ़ में रहती है। सोमवार रात्रि अनाथ बच्चों के साथ क्रिसमस मनाने के लिए संस्था में समारोह रखा गया था। इसमें कई विदेशी मेहमान भी थे। लगभग नौ बजे समारोह समाप्त होने पर डिनर शुरू हुआ। इस दौरान 17 वर्षीय लड़की वॉशरूम जाने के लिए निकली। दो युवक उसके पीछे चल पड़े। वॉशरूम से पहले ही वे उससे हाथ मिलाने की जिद करने लगे। युवक टेंट लगाने और पानी सप्लाई के लिए समारोह में आए थे। लड़की ने हाथ तो मिलाया, परंतु 32 वर्षीय जयपाल, उसका साथी जरनैल सिंह वासी मुकंदपुर लड़की को साथ वाले डायरेक्टर के कमरे में जबरन ले गए। जयपाल ने लड़की से जबरदस्ती करने की कोशिश की। लड़की ने शोर मचाया, लेकिन समारोह के कारण आवाज बाहर तक नहीं पहुंच सकी। लड़की ने अपने मोबाइल से एनआरआइ साथी जसकरण को वाट्सएप कर जानकारी दी।शामियाने से जसकरण और उनकी दोस्त ट्रेसी भी डायरेक्टर वाली इमारत की तरफ 5 मिनट बाद आ गए। बाहर खड़ा युवक भाग निकला और जयपाल को पकड़ लिया गया। पीड़िता ने अपने पिता के साथ रात दो बजे डेराबस्सी पुलिस स्टेशन में जाकर शिकायत दी। जांच अधिकारी खुशप्रीत कौर ने बताया कि जयपाल और जरनैल सिंह के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास के आरोप और पोक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है।

एक आरोपित लड़ रहा है पंच का चुनाव  यह भी पता चला कि जयपाल मुकंदपुर से पंच का चुनाव भी लड़ रहा है, जिसका चुनाव निशान कप प्लेट है। दोनों आरोपितों ने जुर्म स्वीकार कर लिया है। दोनों को अब डेराबस्सी अदालत में पेश किया जाएगा, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button