National

मुंबई के एच.एन अस्पताल में आज सुबह 8:45 बजे ऋषि कपूर ने ली आखिरी सांस

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर आज पंचतत्व में विलीन हो गए। मुंबई के एच.एन अस्पताल में आज सुबह 8:45 बजे ऋषि कपूर ने आखिरी सांस ली थी। शाम चार बजे मुंबई के चंदनवाड़ी शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार किया गया। ऋषि कपूर के जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूबी हुई है, ज़ाहिर है हर कोई उन्हें आखिरी बार देखना चाहता होगा, उन्हें अंतिम विदाई देना चाहता होगा,लेकिन लॉकडाउन होने की वजह से केवल 24 लोगों को ही ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल होने की इजाज़त मिली। ऋषि के अंतिम संस्कार की कुछ फोटोज़ सामने आई हैं जो काफी भावुक करने वाली हैं। इन तस्वीरों में नीतू सिंह बुरी तरह रोती नज़र आ रही हैं। वहीं रणबीर कपूर पापा के सामने सिर झुकाए खड़े दिख रहे हैं, आलिया भट्ट ऋषि कपूर की अंतिम यात्रा को रिकॉर्ड करती नज़र आ रही हैं। नीतू और रणबीर के ये तस्वीरें भावुक कर देने वाली हैं।

ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल हुए ये 24 लोग  ऋषि के अंतिम संस्कार में कुल 24 लोग ही शामिल हो पाए। मुंबई पुलिस ने परिवार के 19 लोग और 5 करीबी लोगों को ही एक्टर के अंतिम संस्कार में शामिल होने की इजाज़त थी। जिन 24 लोगों को एक्टर के अंतिम संस्कार में शामिल होने की इजाज़त मिली उनके नाम हैं ऋषि की बहन रीमा जैन, जीजाजी मनोज जैन, पत्नी नीतू कपूर, अरमान जैन, आदर जैन, अनीषा जैन, रणधीर कपूर, राजीव कपूर, विमल पारीख, रोहित धवन, जयराम, आलिया, भट्ट, रणबीर कपूर, करीना कपूर, सैफ़ अली ख़ान और अभिषेक बच्चन। पुलिस ने शशि कपूर के बेट कुणाल कपूर को भी अंदर जाने दिया।

बेटी रिद्धिमा नहीं कर पाईं पापा से आखिरी मुलाकात  ऋषि के अंतिम दर्शन के लिए उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर मुंबई नहीं पहुंच पाईं। वो इस वक्त लॉकडाउन की वजह से दिल्ली में फंसी हैं, इसी वजह से वो पापा को आखिरी बार नहीं देख पाईं। हालांकि रिद्धिमा ने चार्टर्ड प्लेन से आने की कोशिश की थी, मगर डीजीसीए से अनुमति नहीं मिली। दिल्ली पुलिस द्वारा उन्हें मूवमेंट पास मिल गया है, लेकिन अब रिद्धिमा कल यानी 1 मई को मुंबई के लिए रवाना होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button