Uttarakhand

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ठाकुर मोहन सिंह चौहान पर लिखी जीवनी ‘‘समाज का समाज को’’ का विमोचन किया

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में ठाकुर रवि सिंह नेगी द्वारा ठाकुर मोहन सिंह चौहान पर लिखी जीवनी ‘‘समाज का समाज को’’ का विमोचन किया। इस पुस्तक में उन्होंने ठाकुर मोहन सिंह चौहान द्वारा एक समाजसेवी के रूप में किये गये कार्यों के बारे में जानकारी दी गई है।
मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि समाज सेवी ठाकुर मोहन सिंह चौहान ऐसा व्यक्तित्व, जिसने समाज हित के लिए अपना तन-मन व धन सब कुछ अर्पित कर दिया है। उम्र के आठ दशक पार करने के बावजूद भी उनकी समाज सेवा के भाव में कोई कमी नहीं आयी है। उन्होंने समाज सेवा का कार्य सरकारी सेवा से निवृत्त होने के बाद आरम्भ किया और उसमें बड़ा मुकाम हासिल किया है। उनकी कर्मठता एवं समाज के लिए कुछ करने की चाह ने यह साबित कर दिया है कि यदि मनुष्य में गहरी लगन व दृढ इच्छाशक्ति हो तो समाज सेवा हेतु उम्र या सामाजिक बाधायें आड़े नहीं आ सकती है। यह पूरे समाज के लिए अनुकरणीय उदाहरण भी है। ऐसा व्यक्तित्व निश्चित रूप से समाज को नई दिशा देने के साथ ही समाज को प्रेरणा प्रदान करने में मददगार होते हैं।
इस अवसर पर श्री देवेन्द्र सिंह पुण्डीर,  यशवंत सिंह पुण्डीर, शशी कान्त शाही, श्रीमती अनिता नेगी, श्रीमती सुषमा शाही आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button