News UpdatePoliticsUttarakhand

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने भाजपा की चूले हिला दी- धीरेंद्र प्रताप

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने आज जिला कांग्रेस कमेटी पौड़ी की बैठक के बाद प्रेस वार्ता में दावा किया कि कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में केंद्र की भाजपा सरकार की चूले हिला दी हैं और अब 26 जनवरी से कांग्रेस महामंत्री प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में पार्टी “हाथ से हाथ जोड़ो अभियान” शुरू कर रही है जो इस साल होने वाले 8 राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को धूल धूसरित करने का काम करेगी। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष विनोद नेगी ने की।
   धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि कांग्रेस पार्टी अब राहुल गांधी के नेतृत्व में सफल भारत जोड़ों यात्रा के बाद 26 जनवरी से कांग्रेस महामंत्री प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में देश भर में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू करेगी। पौडी जनपद के इस अभियान के प्रभारी धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश में भाईचारा, देश के समग्र विकास, बेरोजगारी और महंगाई के विरुद्ध इस अभियान के तहत एक व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाएगी , जो 26 जनवरी से शुरू होकर 26 मार्च में समाप्त होगा।
       उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को आशातीत सफलता मिली है और उनका विश्वास है कि 2 महीने चलने वाले इस अभियान में जो प्रदेश स्तर से लेकर ब्लॉक गांव और बूथ स्तर तक चलेगा लाखों लोग इस में भाग लेंगे।
      धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि जिस तरह से हल्द्वानी के रेलवे अतिक्रमण और गढ़वाल के जोशीमठ प्रकरण में भाजपा ने लापरवाही बरती है भाजपा के मुख्यमंत्री पर आपराधिक लापरवाही का मुकदमा चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारी सर्दी में लोगों की जान अटकी हुई है और भाजपा के नेता राज्य मंत्रियों के पद बांटने की और रेवड़ियां बांटने में लगे है ।
     उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के तमाम मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रही है लेकिन भाजपा के राज में एक और भाजपा के नेता यहां की मातृशक्ति का अपमान करने में लगे  है वहीं दूसरी ओर हाथी, गुलदार बाघ और भालू लोगों की जान के लिए आफत बने हुए हैं ।उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा सड़कों पर और यशपाल आर्य और प्रीतम सिंह विधानसभा में जन सरोकारों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं जबकि भारतीय जनता पार्टी मंत्री पद के लिए रेयडिया  बांटने में व्यस्त हैं ।
     उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को जोशीमठ का तत्काल दौरा  करना चाहिए था परंतु अब जब कांग्रेस अध्यक्ष करण मेहरा का जोशी मर जाने का कार्यक्रम सामने आया तो हबड  दबड़ में मुख्यमंत्री जोशीमठ रवाना हो रहे हैं।।जबकि हल्द्वानी में रेलवे जमीन प्रकरण पर भाजपा का रवैया सांप्रदायिक रूप से साफ दिखाई दे रहा है।
     धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा से भाजपा का जहाज 2024 के लोकसभा चुनाव में डूबता दिखाई दे रहा है   और इसीलिए कोरोना का डर फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा लेकिन भारत जोड़ो यात्रा रुकेगी नहीं और 30 जनवरी को महात्मा गांधी के शहादत के दिन राहुल गांधी श्रीनगर में तिरंगा झंडा फहराएंगे।।
      इस मौके पर प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष विनोद नेगी, महामंत्री वीर प्रताप, उपेंद्र रावत ,संजय कठेत, भरत सिंह ,शिव प्रसाद रतूडी, प्रमेन्द्र सिंह बिष्ट युद्धवीर  सिंह रावत गुड्डू भाई, गोपाल नेगी, नीलम रावत ,रेखा भंडारी कमला रावत, हेमंत,श्रीकांत   अरुणा कुमार, डाक्टर दीप्ति,राहत भाई, डेनियल, हरिमोहन, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के महासचिव जितेंद्र गौड़  मौजूद थे।
      इससे पूर्व जिला कांग्रेस की बैठक में 26 जनवरी से शुरू होने वाले हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की पार्टी ने व्यापक रूपरेखा पर चर्चा की और जिले की तीनों विधानसभा सीटो पौड़ी ,श्रीनगर और चौबटाखाल मैं इस कार्यक्रम की व्यापक सफलता की रणनीति बनाई गई।धीरेंद्र प्रताप ने कहा इस कार्यक्रम में बड़े पैमाने पर नौजवानों को पार्टी से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे और युवकों की रैली फिल्म शो और गोष्ठियों मोटरसाइकिल रैलियों के आयोजन किए जाएंगे। अंत में राज्य स्तरीय रेली देहरादून होगी जिससे कॉन्ग्रेस अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी प्रियंका गांधी करुण माहरा, यशपाल आर्य ,हरीश रावत प्रीतम सिंह गणेश गोदीयाल संबोधित करेंगे।
      धीरेंद्र प्रताप ने इस बीच अंकिता भंडारी कांड में सरकारी अधिवक्ता केरोल पर नाराजगी जाहिर करते वो कहा कि वह बजाए उड़ी परिवार की मदद के अधिक तो की मदद करते दिखाई दे रहे हैं। जो कि अपराध‌है। उन्होंने इस प्रकार की मिली भगत करने वाले अधिवक्ताओ  को बर्खास्त करने की मांग की है।
        धीरेंद्र प्रताप ने इस मौके पर उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारियों को पिछले कई महीनों से पेंशन ना मिलने पर सरकार को निशाना बताया और कहा जिन लोगों ने राज्य निर्माण किया है उनको पेंशन नहीं दी जा रही है। राज्यों को लूटने  पर लगे कई विधायकों की विधायक निधि बढाई जा रही। हैं  जिसमें वे घालमेल करने पर लगे हैं। जिसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button