National

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में सामूहिक नमाज में शामिल होने जा रहे लोगों को रोकने गई पुलिस टीम पर पथराव

औरंगाबाद। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले के बीच लोग लॉकडाउन तोड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में सामूहिक नमाज में शामिल होने जा रहे लोगों को रोकने गई पुलिस टीम पर पथराव किया गया। इसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। मामले में 31 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तनाव को देखते हुए इलाके में कर्फ्यू लगाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, संभाजी मार्ग स्थित एक मस्जिद में करीब 100 लोग नमाज पढ़ने जा रहे थे। पुलिस ने पहले उन्हें रोका और लॉकडाउन का हवाला देकर अपने-अपने घर लौट जाने की अपील की। इस दौरान कुछ लोग भड़क गए। घायल पुलिसवालों को जिले के घाटी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। इनमें एक अधिकारी और दो कांस्टेबल हैं।

अचानक लोगों ने शुरू किया पथराव  भीड़ ने अचानक से पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया सूचना मिलने पर जब पुलिस का दल घटना की जांच करने पहुंचा तो लोग पत्थर फेंकने लगे। इस संबंध में 31 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में लॉकडाउन तोड़ने, पुलिस के काम में बाधा डालने, पथराव करने व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस की जांच जारी है।

हावड़ा में लॉकडाउन का पालन करा रहे पुलिसकर्मियों पर हमला  बंगाल के हावड़ा में मंगलवार को पुलिसकर्मियों पर उस समय हमला किया गया जब वे लॉकडाउन का पालन कराने के लिए जिले के एक रेड जोन में गए थे। भीड़ में शामिल अराजक तत्वों ने पुलिस वालों पर पत्थर फेंके। पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ भी की गई इस घटना में दो पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। दोनों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हावड़ा में टिकियापारा के एक बाजार में काफी भारी भीड़ जमा थी। इस दौरान वहां पर लॉकडाउन का खुला उल्लंघन हो रहा था। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button