National

जीजा ने अपनी साली को शहर घुमाने के बहाने पहुंचाया रेड लाईट एरिया

सहरसा । बिहार में एक बार फिर रिश्‍ते शर्मसार हुए हैं। मधेपुरा जिले के एक गांव की लड़की को उसके जीजा ने ही शहर घुमाने के बहाने सहरसा के रेड लाइट एरिया में पहुंचा दिया। इसकी भनक लगते ही लड़की वहां से भाग निकली। मामले को लेकर महिला थाना में जीजा समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

शहर घुमाने निकाला, रेड लाइट एरिया में कर दिया सौदा  जानकारी के अनुसार मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड का निवासी लड़की का जीजा अपनी साली को घुमाने के बहाने ट्रेन से सहरसा ले आया। बाजार में घुमाने के बाद वह उसे लेकर रेड लाइट एरिया पहुंच गया। यहां एक महिला और दो पुरुषों से उसका सौदा कर दिया गया। इसके बाद नाश्ता लाने की बात कह जीजा साली को वहीं छोड़कर भाग निकला।

मौका देख भाग निकली लड़की  दलालों ने उसे रेड लाइट एरिया में रख लिया। रात होते ही लड़की को पूरा माजरा समझ में आ गया। मौका मिलते ही लड़की वहां से भाग निकली। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने लड़की को बरामद कर थाना लाने के बाद काउंसेलिंग के लिए चाइल्ड लाइन में भेज दिया।

घटना की प्राथमिकी दर्ज  लड़की के बयान पर उसके जीजा, रेड लाइट एरिया के गांगो, सुजीत कुमार व रौशन आरा के खिलाफ महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। डीएसपी मुख्यालय गणपति ठाकुर ने बताया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button