National

झारखंड: हजारीबाग में दिल्ली के बुराड़ी जैसी घटना, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

हजारीबाग । झारखंड के हजारीबाग में दिल्ली के बुराड़ी जैसी घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के छह लोगों के शव मिले हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया हैं कि इनकी हत्या की गई है या इन्होंने आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। जानकारी के मुताबिक, यहां एक ही परिवार के छह सदस्यों के शव शहर के खंजाची तालाब स्थित अपार्टमेंट से पुलिस ने बरामद किए हैं। पूरा परिवार व्यवसायी नरेश महेश्वरी का है। पुलिस ने नरेश महेश्वरी के अलावा उसके दो बच्चे, बुजुर्ग माता-पिता और पत्नी का शव बरामद किया है। इन पर पचास लाख का कर्ज था। पुलिस को अपार्टमेंट के फ्लैट से दो सुसाइड नोट भी मिले हैं। पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला बता रही है। आशंका जताई जा रही कि अपने बेटे 10 वर्षीय अमन और 7 वर्षीय बेटी परी की हत्या के बाद पूरे परिवार ने आत्महत्या कर ली। हालांकि, इसके सभी पहलू की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो पाएगी।

पुलिस ने अपार्टमेंट से अलग-अलग स्थिति में शव बरामद किया है। बेटी परी का शव सोफे से तो बेटे अमन का शव बेड पर पड़ा था। बेटे की बेहोश करने के बाद गला काटकर हत्या की गई थी। बेटी के शव के पास फिनाइल की बोतल मिली है। वहीं, पिता 70 वर्षीय महावीर महेश्वरी और नरेश महेश्वरी की पत्नी प्रीति महेश्वरी का शव कमरे में फंदे से झुलता मिला है। वहीं, उसकी मां किरण महेश्वरी का बेड पर पड़ा था। वहीं, पुलिस ने नरेश महेश्वरी के शव को अपार्टमेंट के बाहर पार्किंग एरिया के पास बरामद किया है। उसके हाथ में गंभीर चोट है। छत से गिरने से उसकी मौत बताई जा रही है। घटना की जांच के लिए डीआईजी पंकज कंबोज पहुंचे हैं। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

सुसाइड नोट में किया है कर्ज का जिक्र 

पुलिस ने दो सुसाइड नोट बरामद किए हैं। इसमें लिखा है बीमारी प्लस दुकान बंद प्लस दुकानदारों का बकाया न देना, प्लस बदनामी, प्लस कर्ज , जिसके बाद तनाव और फिर मौत। इस सुसाइड नोट पर जिक्र किया है अमन को लटका नहीं सकते थे, इसलिए उसकी हत्या की गई। पड़ोसियों ने बताया कि नरेश महेश्वरी डिप्रेशन में था। दो माह माह से दुकान भी बंद था। इस वजह से वह परेशान था।

रांची में एक ही परिवार के छह लोगों ने की थी आत्महत्या
गौरतलब है कि रांची के कोकर स्थित रिवर्सा अपार्टमेंट में नौ अक्टूबर, 2016 को एक डॉक्टर के परिवार के छह लोगों ने अात्महत्या कर ली थी। सिर्फ डॉक्टर सुकांतो सरकार ही बचे थे, जिन पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा था। बाद में सुकांतो सरकार की भी मौत हो गई थी।

दिल्ली के बुराड़ी में मिले थे 11 शव
दिल्ली के बुराड़ी के संत नगर इलाके में एक साथ 11 शव मिलने का मामला सामने आया था। संत नगर के गुरुगोविंद सिंह हॉस्पिटल के सामने गली नंबर 2 में एक घर में परिवार के 11 लोगों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली थी। पुलिस को घर से 11 डायरी भी मिली थीं, जिनमें मनोवैज्ञानिक विचार लिखे हुए हैं और मोक्ष प्राप्त करने की विधि के बारे में लिखा हुआ है।

बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 सदस्यों की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के मामले में क्राइम ब्रांच की जांच जारी है। शुक्रवार को एक बार फिर क्राइम ब्रांच की टीम ने दो घंटे तक ललित के घर की सघन तलाशी ली। इस दौरान टीम ने घर से नौ स्टूल बरामद किए, जिन्हें जांच के लिए वह साथ ले गई है। तलाशी के दौरान टीम ने यह भी जानने की कोशिश की कि मकान में 11 पाइप वेंटिलेशन के लिए ही लगवाए गए थे या फिर किसी तंत्र-मंत्र अथवा वास्तु की वजह से। घर से मिले नौ स्टूल में छह भूरे रंग के, दो हरे व एक लाल रंग का है। क्राइम ब्रांच की टीम को ये स्टूल पहली मंजिल पर बरामदे वाले एरिया में मिले हैं, जिनमें से कुछ गिरे हुए थे। यहीं छत पर लगी लोहे की ग्रिल के सहारे परिवार के नौ सदस्य फंदे पर लटके मिले थे। क्राइम ब्रांच व फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री (एफएसएल) की टीम का कहना है कि जांच में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पांच स्टूलों के सहारे नौ लोग फंदे से लटके होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button