News UpdateUttarakhand

पीएम के केदारनाथ दौरे से हिन्दुत्व, भारतीय संस्कृति एवं भाजपा को शक्ति मिलेगीः गणेश जोशी

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को देहरादून के टपकेश्वर महोदव मंदिर में पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक किया। विदित हो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा केदारनाथ धाम में पूजा अर्चना के बाद आदिगुरु शंकराचार्य जी की समाधि एवं प्रतिमा के अनावरण सहित लगभग 400 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं का लोकार्पण किया।
     इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि 2013 में आयी प्राकृतिक आपदा के कारण केदारपुरी में अत्यधिक नुकसान हो गया था, जिसके बाद केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा युद्धस्तर पर पुनर्निर्माण कार्य किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि 05 नवम्बर का यह दिन ऐतिहासिक दिन है, जब देश के प्रधानमंत्री द्वारा केदारपुरी में करोड़ों के विकास कार्याे को लोकार्पित किया। आज के दिन प्रदेश के 35 शिवालयों में भाजपा के सांसद, मंत्री, विधायक पूजा अर्चना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है।
     उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में टीम-11 का कार्य प्रदेश की जनता को दिखायी दे रहा है। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में 2022 भाजपा का होगा। इस अवसर पर टपकेश्वर के महंत कृष्णा गिरी जी, दिगम्बर भरत गिरी जी, आचार्य विपिन जोशी, विधायक देशराज करणवाल, मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, पूनम नौटियाल, निरंजन डोभाल, अरविंद डोभाल, देवेंद्र पाल, विष्णु गुप्ता, मनोज क्षेत्री, सुरेंद्र राणा, दीपक अरोड़ा, संध्या थापा, ज्योति कोटिया, नीतू बिष्ट, अनुज रोहिला सहित कई अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button