Uttarakhand

इको ग्रुप, केवल विहार’ओर इसके समीप डी एस नेगी कॉलोनी के बच्चों ने वॉल पेंटिग बनाकर अपनी अभिव्यक्ति व्यक्त की

देहरादून। इको ग्रुप, केवल विहार’ ने कॉलोनी के बच्चों को संगठित करके  कुछ दीवारों पर चित्रकारी कर रंगो की अभिव्यक्ति से पर्यावरण को सुरक्षित करने और प्लास्टिक के दुरुप्रयोग को रोकने के प्रति जागरूकता बढ़ाने का काम किया। इस मुहिम में केवल विहार ओर इसके समीप डी एस नेगी कॉलोनी के बच्चों ने मिलकर केवल विहार के मुख्य प्रवेश द्वार पर करीब दो दिन एक जुट होकर वॉल पेंटिग बनाकर अपनी अभिव्यक्ति व्यक्त की और इस कार्यक्रम को सफल बनाने में इको ग्रुप एवं अस्तित्व कला संस्था से राहुल खंडूरी ओर उनकी टीम ने वेस्ट वॉरियर्स के सहयोग से कॉलोनी के करीब 35 बच्चों और   महिलाओं एवं नागरिकों ने भाग लिया, यह पहला मौका था जब  केवल विहार जो कि देहरादून की स्वच्छ कॉलोनी नंबर  1 है,  डी एस नेगी कॉलोनी (मलिन बस्ती) के बच्चों ने मिलकर कई पेंटिग  बनाई। पेंटिग बनाने में मुख्य सहयोग नीमा जोशी, नीलिमा भारद्वाज, सीमा उपाध्याय इत्यादि बच्चों में विकास, पल्लवी, शेयोशी, उत्कर्ष इत्यादि का रहा। इस कार्यक्रम को संचालित इको ग्रुप केवल विहार से , अमित जैन ,राकेश भारद्वाज, संजय भार्गव,आशीष गर्ग,  सुनील गुप्ता, दिनेश त्यागी, अनिल मेहता इत्यादि सहयोग से किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button