उत्तरप्रदेश

दुष्कर्म के बाद महिला को जिंदा फूंका, आरोपी फरार

सम्भल । बेटी की मौजूदगी में पांच लोग महिला को असलहे के दम पर शुक्रवार शाम को उठा ले गए। इसके बाद महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। भेद दुष्कर्म के बाद महिला ने घटनाक्रम की जानकारी मायके में भाई को फोन पर दी थी। सुबह पांच बजे ग्रामीणों के साथ भाई गांव पहुंचा तो झोपड़ी में जला शव मिला। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सात वर्षीय बेटी ने एसपी को बयान दिया कि पांच लोग उसकी मां को जबरदस्ती उठाकर ले गए थे।खुल जाने के डर से उसके गांव के आरोपितों ने बाद में उसे वहीं पर जिंदा फूंक दिया।

रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक गाजियाबाद में रहकर मेहनत-मजदूरी करता है। घर पर पत्नी और उसकी सात वर्षीय बेटी रहती थी। पिछले कुछ दिनों से गांव के दबंग महिला को परेशान कर रहे थे। आए दिन रास्ता रोक लेते और सरेआम छेडख़ानी करते। महिला समय-समय पर इसकी जानकारी अपने पति और भाई को भी देती रही। शुक्रवार शाम फिर छेड़छाड़ की गई तो महिला की आरोपितों से नोकझोंक होने लगी। गांव के लोगों ने आरोपित को भगा दिया। शुक्रवार रात पांचों आरोपित महिला के घर पहुंचे और जबरदस्ती उसे उठाकर गांव के नजदीक एक सुनसान जगह पर ले गए। सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पीडि़ता को पांचों आरोपित घर छोड़ गए।

महिला ने रात को दो बजे पूरे घटनाक्रम की जानकारी मोबाइल फोन पर अपने भाई को दी। ऑडियो में पीडि़ता और भाई का संवाद भी है। इसमें पीडि़ता ने रात को 100 नंबर पर फोन करने और फोन नहीं उठने का जिक्र किया है। भाई ने गांव के लोगों को भेजने का आश्वासन दिया और खुद थाना क्षेत्र के ही गांव से बहन के घर के लिए चल दिया। घर पहुंचा तो बहन वहां नहीं मिली। इसके बाद आसपास तलाशना शुरू कर दिया। घर के पास झोपड़ी में देखा तो महिला का जला हुआ शव मिला। कपड़े व अन्य सामानों से उसकी शिनाख्त हुई। इस घटना की जानकारी पर एसपी आरएम भारद्वाज मौके पर पहुंचे। पूछताछ के दौरान सात वर्षीय बेटी ने दोबारा मां को उठा ले जाने की जानकारी दी। पीडि़ता के भाई ने बातचीत का ऑडियो टेप पुलिस को सौंप दिया। हत्या की जानकारी पर गाजियाबाद से पति गांव पहुंचा। पुलिस ने पति की तहरीर पर गांव के आराम ङ्क्षसह, महावीर ङ्क्षसह, चरन ङ्क्षसह, गुल्लू और भोना उर्फ कुंवरपाल के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

आरोपी फरार

सीओ गुन्नौर, आकिल अहमद ने कहा कि पांच लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित गांव के ही हैैं और फरार हैं। संभावित जगह दबिश दी जा रही है। जल्द ही इनको गिरफ्तारी कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button