PoliticsUttarakhand

कांग्रेस नेता प्रीतमसिंह ने ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ में राजस्थान प्रदेश के अलवर जनपद में दो दिन तक पदयात्रा में किया प्रतिभाग

देहरादून। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में उत्तराखण्ड प्रदेश के विधायकगणों एवं वरिष्ठ नेताओं ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी के नेतृत्व में आयोजित ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ में राजस्थान प्रदेश के अलवर जनपद में दो दिन तक पत्र यादा में प्रतिभाग किया।
     इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं यात्रा संयोजकदिग्विजय सिंह, राष्ट्रीय महासचिव भंवर जितेन्द्र सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेतागणों से मुलाकात की तथा भारत जोड़ो यात्रा की सफलता पर बधाई दी।
     प्रीतम सिंह ने पार्टी संगठन की मजबूती के लिए श्री राहुल गांधी जी द्वारा की जा रही भारत जोड़ो यात्रा की तुलना महात्मा गांधी जी की दाण्डी यात्रा से करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा ने न केवल कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया है अपितु देश की जनता में भी एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सदैव नफरत की राजनीति की है अंग्रेजों की तरह बांटो और राज करो की नीति पर काम किया है परन्तु राहुल गांधी जी की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहे अपार जनसमर्थन ने साबित कर दिया है कि देश की जनता झूठ और नफरत की राजनीति से आजिज आचुकी है।
      प्रीतम सिंह ने यह भी कहा कि राहुल गांधी जी ने अपनी इस 100 दिन की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उत्तराखण्ड राज्य की अनेक सम-सामयिक समस्याओं तथा हाल ही में अंकिता भण्डारी तथा राज्य में घटी अन्य जघन्य अपराध की घटनाओं की लड़ाई लडी तथा उत्तराखण्ड प्रदेश के कांग्रेसजनों की हौसला अफजाई की उसके लिए भी  राहुल गांधी जी धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने उत्तराखण्ड राज्य के राजनैतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की।
     पूर्व नेता प्रतिपक्ष विद्यायक चकराता प्रीतम सिंह जी,विधायक   विक्रम सिंह नेगी,विधायक आदेश चौहान,विधायक मदन बिष्ट ,पूर्व विधायक विजय पाल सजवान,पूर्व विधायक राजकुमार,नव निर्वाचित यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सुमितर भुल्लर,महामंत्री राजेंद्र शाह , जिला अध्यक्ष संजय किशोर ,गौरव चौधरी ,भारत शर्मा ,सूर्य प्रताप सिंध राणा , सुनीत राठौर ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button