News UpdatePoliticsUttarakhand

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान गाते हुए ध्वज को सलामी दी

देहरादूनः- स्वतंत्रता दिवस की 78 वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, देहरादून में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  करन माहरा ने ध्वजारोहण कर समस्त देश व राज्यवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान गाते हुए ध्वज को सलामी दी तथा मिष्ठान वितरण किया गया।

    सर्वप्रथम प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने स्व0 राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण उन्हंे श्रद्वाजंलि दी।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सर्व प्रथम हम आजादी के उन वीर शहीदों को शत्-शत् नमन करते हैं जिनकी कुर्बानियों की बदौलत हम आजाद भारत में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें आजादी के मूल्य को समझना है। देश की आजादी में कांग्रेस का बड़ा योगदान रहा है और जिन आदर्शों और सपनों के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी तथा देश की सीमाओं की रक्षा के लिए जिन सैनिकों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया उनकी कुर्बानी के लिए कृतज्ञ राष्ट्र उन्हें सदैव याद करता रहेगा। उन्होंने कहा कि जिन आदर्शों, सिद्धांतों और मूल्यों के लिए देश के रणबांकुरों ने अपने प्राण दिये थे उन मूल्यों की रक्षा का कार्य कांग्रेस करती रही है और करती रहेगी। इस अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य की प्राप्ति के लिए जिन आन्दोलनकारियों ने अपने प्राण न्यौछावर किये हैं उन्हें भी हम नमन करते हैं।

      करन माहरा ने कहा कि आजादी के बाद देश को विकास की दिशा देने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंण्डित जवाहर लाल नेहरू, श्रीमती इन्दिरा गांधी, श्री राजीव गांधी से लेकर  मनमोहन सिंह जी, सोनिया गांधी जी, राहुल गांधी जी तक कांग्रेस ने इस देश को आगे बढ़ाने का काम किया तथा विकास के नये आयाम दिये। स्व0 इन्दिरा गांधी जी, स्व0 राजीव गांधी जी की शहादत को याद करते हुए श्री करन माहरा ने कहा कि हमें यह कहने में गर्व हैं कि पूरे देश के अन्दर कांग्रेस ही एक ऐसा राजनैतिक दल है जिसने उन मूल्यों और सिद्धांतों की रक्षा के लिए सबसे अधिक कुर्बानी दी है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश ने कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में विकास के मार्ग पर बहुत तेजी से आगे बढ़ कर विश्व में अपना एक विशेष स्थान बनाया है वहीं आज पूरा विश्व भारत को एक आर्थिक शक्ति के रूप में देख रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव साम्प्रदायिक सौहार्द एवं भाईचारे का वातावरण बनाने में सफलता प्राप्त की।  कांग्रेस आज दावे के साथ कह सकती है कि आज बेसक हम केन्द्र व राज्य की सत्ता में न हो परन्तु विपक्ष के रूप में भी कांग्रेस लोकतांत्रिक मर्यादा में रहते हुए जनभावनाओं के अनुरूप केन्द्र व राज्य की वर्तमान सरकारों पर सही दिशा में चलने के लिए दबाव बनाये रखेगी।

     करन माहरा ने कहा कि आज भारत के पड़ोसी देशों द्वारा देश की सीमाओं पर जिस प्रकार का माहौल बनाया जा रहा है वह चिन्ता का विषय है परन्तु भारत के वीर सैनिक देश की सीमाओं की रक्षा के लिए सदैव तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि में कांग्रेस के उन तमाम सेनानियों को बधाई देता हैं जो कांग्रेस के मूल्यों के लिए गली-गली, गांव-गांव अलख जगाये रखने को काम कर रहे हैं। राज्य निर्माण के आन्दोलनकारियों को भी बधाई देता हॅू। जिनके संघर्ष और बलिदान से उत्तराखण्ड राज्य की प्राप्ति हुई है। उन्होंने कहा कि आज सत्ता में बैठी कुछ ताकतों द्वारा देश की आजादी के लिए कुर्बानियां देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को भुला कर देश की जनता को गुमराह कर छद्म राष्ट्रवाद का नारा दिया जा रहा है। जो स्वच्छ लोकतंत्र के लिए अच्छे संकेत नही है।

       इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन/प्रशासन मथुरादत्त जोशी, महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविन्दनर सिंह गोगी, महामंत्री नवीन जोशी, गोदावरी थापली, मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, महेन्द्र सिंह नेगी गुरूजी, राजनैतिक मीडिया सलाहकार अमरजीत सिंह, याकूब सिद्विकी, सेवादल की प्रदेश चीफ हेमा पुरोहित, नीरज त्यागी,प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट, सुनीता प्रकाश, राजेश चमोली, आशीष नौटियाल, पिया थापा, अभिनव थापर संदीप चमोली, सुलेमान अली, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी,, सुरेन्द्र रांगड़, अध्यक्ष दर्शन लाल, प्रदीप जोशी, जिलाध्यक्ष राकेश नेगी, सुमित्रा ध्यानी, अर्जुंन कुमार, अवधेष पन्त, गोपाल सिंह गडिया, जितेन्द्र चौहान, सावित्री थापा, विशाल मौर्य, राजकुमार जयसवाल, विनित भट्ट, अनुराग मित्तल, चन्द्र कला नेगी, गिरीश पपने, मनमोहन शर्मा, सहित सैकडों कार्यकर्ता शामिल थे।

Related Articles

Back to top button