AdministrationHealthNews UpdateUttarakhand

नगर निगम ने डेंगू के लार्वा पनपाने वालो के खिलाफ कार्यवाही का जारी रखा अभियान-काटा स्कूलों का चालान*

देहरादून। नगर आयुक्त  मनुज गोयल के निर्देश पर डेंगू की रोकथाम के लिए नगर निगम की टीम द्वारा मॉल/टावरों के बेसमेंट, छतों एवं घरों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है नगर आयुक्त स्वयं भी प्रतिदिन क्षेत्र में जाकर डेंगू की रोकथाम हेतु नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों का निरीक्षण करने के साथ-साथ डेंगू पनपने के स्त्रोतों की जांच कर रहे हैं।
      आज नगर आयुक्त  को गोपनीय सूचना मिली कि दून बाइबल कॉलेज के बच्चे डेंगूग्रस्त हो रहे हैं* जिस पर नगर आयुक्त द्वारा सहायक नगर आयुक्त  एस0पी0 जोशी के नेतृत्व में टीम को कालेज के निरीक्षण हेतु भेजा नगर निगम की टीम ने निरीक्षण करते हुए पाया कि दून बाइबल कॉलेज के कैम्पस में 02 स्थानों पर पानी जमा था तथा उसमें डेंगू का लार्वा पनप रहा था जिस पर कॉलेज को सख्त हिदायत दी गयी तथा डेंगू लार्वा नष्ट करते हुए 50,000 का अर्थदण्ड आरोपित किया गया।
      टीम के द्वारा महोपाल स्कूल, करनपुर का भी निरीक्षण किया गया जहां पर भी डेंगू के लार्वा पाये गये। यहां पर टीम द्वारा डेंगू का लार्वा नष्ट करते हुए 20,000 का अर्थदण्ड आरोपित किया। टीम में सफाई निरीक्षक  भूपेन्द्र पंवार, सुपरवाइजर  ओमप्रकाश,  राजेश,  ऋषभ तथा अन्य कार्मिक मौजूद थे।
      इसके अतिरिक्त नगर निगम की टीम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में घरों एवं व्यावासायिक प्रतिष्ठानों में डेंगू लार्वा का निरीक्षण किया तथा लार्वा पाये जाने पर उसे नष्ट करते हुए चालानी कार्यवाही करी।
इन पर हुई कार्यवाही :-
● दून बाइबल स्कूल, राजपुर रोड़  – 50,0000
● महोपाल स्कूल, करनपुर  – 20,000
● सिद्धार्थ अग्रवाल, तेग बहादुर रोड़  – 10,000
● हर्ष डी0 ओलिविया, कॉस्मेटिक फैक्ट्री – 5000
●रतन सिंह, चन्द्रबनी – 2000
● दाताचन्द, मोहब्बेवाला,  – 1000
● बिजेन्द्र राणा, चन्द्रबनी  – 1000
● कुलवन्त, चन्द्रबनी  – 1000
● गजेन्द्र सिंह थापा, चन्द्रबनी – 1000
● सुभाष जखमोला, सरस्वती विहार – 500
● सूरज कुमार, नियर अम्बर पैलेस – 500
● अनामिका इन्टरप्राइसेस  – 500
● अमरजोत, प्रकाश विहार, अजबपुर – 500
नगर निगम का सघन फॉगिंग एवं लार्वानाशक दवाओं का अभियान जारी रहा
      आज दिनांक 19.09.2023 को कुल 16 वार्डो में सघन फॉगिंग की गई जिनमें डालनवाला उत्तर, डालनवाल पूरब, यमुना कालोनी, सुमन नगर, विजय पार्क, अधोईवाला, चन्दर रोड़ शाहनगर, गुजराड़ा मानसिंह, डांडा लखौण्ड, नेहरूग्राम, डोभाल चौक, रायपुर, मोहकमपुर, चकतुनवाला, ब्रहमपुरी में फोगिंग की गयी।
       इसके साथ ही वार्ड न0-68 चकतुनवाला, वार्ड न0 66 – रायपुर, वार्ड न0 65 डोभाल चौक, वार्ड न0 63 लाडपुर, वार्ड न0 62 ननूरखेड़ा, वार्ड न0 61 आमवाला तरला, वार्ड न0 52, सरस्वती विहार, वार्ड न0 59, गुजराड़ा मानसिंह, वार्ड न0 03 रांझावाला, वार्ड न0 98 बालावाला, में डेंगू के लार्वानाशक दवाओं का सघन छिडकाव किया गया।

Related Articles

Back to top button