News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ की जा रही बयानबाजी की निंदा की

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश सहित पूरा देश कोरोना वायरस से जूझ रहा है और जनता लॉक डाउन का पालन कर रही है, ऐसे समय में कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह लगातार निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा कर रहे हैं, जबकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष इस समय जनता की सेवा से गायब है। लेकिन चंद कांग्रेसी प्रदेश अध्यक्ष के विरुद्ध षडयंत्रकारी बयानबाजी कर पार्टी को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस सेवादल ने ऐसी बयानबाजी करने वालों की निंदा करते हुये पूर्व कांग्रेस नेता दर्शन लाल से तत्काल अपना बयान वापस लेकर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह से माफी मांगने की मांग की है। कांग्रेस सेवादल ने माफी नहीं मांगने पर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह से ऐसे लोगांे को पार्टी से तत्काल निष्कासित किए जाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button