PoliticsUttarakhand

पर्यावरण आम जन से जुड़ा हुआ है और इसके संरक्षक की साझी जिम्मेदारी है:- मदन कौशिक

देहरादून।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  मदन कौशिक ने पर्यावरण दिवस पर अपने आवास यमुना कॉलोनी में वृक्षारोपण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण आम जन से जुड़ा हुआ है और इसके संरक्षक की साझी जिम्मेदारी है। आज बढ़ते प्रदूषण, भू जल स्तर में आ रही कमी तथा पेयजल संकट के चलते यह अधिक जरूरी हो गया है कि हमें पर्यावरण सरक्षण के प्रति अतिरिक्त सतर्क रहना होगा। उन्होंने कहा कि परिस्थितिक तन्त्र को सुव्यवस्थित रखने एवं दबावमुक्त रखने  के लिए संकल्प लेना होगा। पेड़ लगाने से लेकर उनका सम्बर्धन पॉलीथिन मुक्त और स्वच्छ वातावरण हमारी जीवन शैली का अंग बने इसका प्रयास होना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button