NationalUttarakhand

अरूण सिंह रावत ने महानिदेशक भा.वा.अ.शि.प. का पदभार ग्रहण किया

देहरादून। भा.वा.अ.शि.प के महानिदेशक डा. एस.सी. गैरोला के देहरादून से महाराष्ट्र के अपने मूल कैडर में 16 मार्च को प्रत्यावर्तन के उपरांत अरूण सिंह रावतनिदेशक वन अनुसंधान संस्थान देहरादून ने महानिदेशक भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद् देहरादून का पदभार संभाल लिया है।
ए.एस. रावत 1986 बैच के झारखंड राज्य कैडर के भारतीय वन सेवा अधिकारी हैं। वर्तमान में श्री रावत निदेशक, वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून के पद पर हैं। श्री रावत भौतिक विज्ञान और वानिकी में स्नातकोत्तर हैं। उन्हांेने मानव संसाधन प्रबंध विकास एवं संचालन अनुसंधान में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है। उन्हांेने कानून में स्नातक उपाधि भी प्राप्त की है। श्री रावत झारखंड राज्य के प्रधान मुख्य वन संरक्षक के दर्जे के पद पर है। इन्होने झारखंड के क्षेत्रीय और वन्यजीव क्षेत्र में काम किया है। इन्हें अनुसंधान, शिक्षा, प्रशासन और वित्त का व्यापक अनुभव है। श्री रावत ने झारखंड राज्य में विभिन्न पदवियों में कार्य किया है। वे भारत और विदेशों में कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कार्यशालाओं और प्रशिक्षणों में प्रतिभाग कर चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button