News UpdateUttarakhand

हर्षोल्लास के साथ मना गोर्खा कल्याण समिति का दशै-दीपावली महोत्सव

-कलाकारों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां

देहरादून। वीर गोर्खा कल्याण समिति देहरादून द्वारा गोर्खा दशै-दीपावली महोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन रविवार को फोनिक्स गार्डन, सुभाष नगर चैक देहरादून में किया गया। कोविड-१९ के कारण इस बार कार्यक्रम को थोड़ा सीमित किया गया। इसमें समिति के कार्यकारिणी कार्यकर्ता सदस्य व समाजसेवी अतिथियों व मीडिया के साथ सूक्ष्म रूप से मनाया गया। मुख्य अतिथि
ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अनुष्का, बनाका, वर्षा ने दीपावली से पूर्व गाये जाने वाले गीत ‘भईलिनी’ गीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर अन्य कलाकारों ने कौउरा नृत्य (गोर्खा पारंपरिक नृत्य) व पंचे बाजा (गोर्खा पारंपरिक वाद्ययंत्र) की शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में शिकायना मुखिया (प्रख्यात गायिका), अनुष्का पाण्डे (6 साल की बाल गायिका) व सोनाली राय (प्रसिद्ध गायिका) ने अपने गीतों के माध्यम से आगंतुकों को मंत्रमुध किया। कार्यक्रम में अन्य गोर्खाली सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये जिसकी कार्यक्रम में आये अतिथियों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम में टी.डी. भूटिया, अध्यक्ष गोर्खा कल्याण परिषद (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त),  डी.एस. मान (चेयरमेन दून इंटरनेशनल स्कूल), अजय सिंगारी (पूर्व अध्यक्ष दून क्लब) धीरेन्द्र पंवार (विशेष कार्यअधिकारी माननीय मुख्यमंत्री), कुणाल शमशेर मल्ल, संतोष कुमार गुप्ता (समाज सेवक), आनंद थापा (वरिष्ठ समाजसेवी),  चंदर सिंह ग्वाल (पूर्व शिक्षा निदेशक,  उत्तराखण्ड सरकार), जयदीप दत्ता (संस्थापक दिशा हॉस्पिलिटि), सहित अन्य समाजसेवी अतिथि के रूप में अन्य गोर्खा संघ संस्था के सदस्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन सुभम भंडारी ने किया। कार्यक्रम में वीर गोर्खा कल्याण समिति के सभी सदस्य गोर्खाली पारंपरिक वेशभूषा में उपस्थित रहे। महोत्सव में आये लोगों ने पारंपरिक व्यंजन सेल रोटी व गोर्खा चटनी का भरपुर स्वाद लिया। कोराना काल को देखते हुए कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगांे का सबसे पहले थर्मल स्केंनिग व सेनेटाइज किया गया। जो लोग बिना मास्क के आये थे उनको मास्क दिया गया। वीर गोर्खा कल्याण समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल थापा ने कहा कि कोरोना काल को देखते हुए कार्यक्रम को सीमित किया गया। उन्होंने कहा कि हर साल कार्यक्रम का आयोजन महेन्द्र ग्राउंड, गढ़ी कैंट में भव्य रूप से आयोजित होता था और कार्यक्रम तीन दिवसीय होता था लेकिन कोरोना काल के कारण इस बार कार्यक्रम को सीमित कर एक दिन का किया गया है।
अन्त में वीर गोर्खा कल्याण समिति ने आये हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह (मोमंेटो) प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वृद्ध दिव्यांग दम्पत्ति को वीर गोर्खा कल्याण समिति द्वारा आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। इस अवसर पर वीर गोर्खा कल्याण समिति देहरादून (रजि.) मुख्य संरक्षक ले. जनरल राम सिंह प्रधान, संरक्षक धीरेन्द्र सिंह पंवार, मेघ बहादुर थापा, दून इंटर नेशनल स्कूल के चेयरमेन डी.एस. मान, पूर्व राज्यमंत्री सारिका प्रधान, मेजर बी.पी. थापा, मेजर अमर राई, रमेश गुरूंग, सलाहकार कर्नल बल.बी. खत्री, अध्यक्ष श्रवण सिंह प्रधान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल थापा, उपाध्यक्ष सूर्य विक्रम शाही, उपाध्यक्ष उर्मिला तामंग, महासचिव विशाल थापा, मीडिया प्रभारी अरूण खत्री, कोषाध्यक्ष टेकु थापा, सचिव सुनील खत्री, सह-सचिव देविन शाही, सांस्कृतिक सचिव  देवकला दिवान व कार्यकारिणी सदस्य मनोज तामंग, बलदेव क्षेत्री, डमर थापा, संजय थापा, राजन थापा, यामु राना, आशु थापा,  झगु राना, रितु गुरूंग, कर्मिता थापा, सोनाली शाही, बुदेश राई, नन्द बहादुर थापा  दिलु शाही, ले. कर्नल फूलमाया मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button