News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

जरूरतमंदों की भोजन व्यवस्था कर रहा अखिल भारतीय मारवाडी महिला सम्मेलन

देहरादून। अखिल भारतीय मारवाडी महिला सम्मेलन, उत्तराखंड, कोविड-19 के खिलाफ युद्ध में अपना भरपूर सहयोग दे रही है। संस्था ने देहरादून मे अनेको प्रकल्प शुरू किए है। जरूरतमंदों के लिए राशन ओर भोजन की व्यवस्था की गई। राशन के पैकेट मे आटा, चावल, दाल, तैल, मसाले, साबुन, आलू, प्याज आदि है जो एक परिवार को 2 हफ्ते के लिए पर्याप्त है। संस्था अभी तक 400 परिवारों को राशन दे चुकी है।
इसके साथ ही हेल्थ एन हाइजीन किट जिसमें मास्क, साबुन, सैनिटाइजर एवम 12 सेनेटरी नैपकिन रखे गए है, जरूरतमंदों विशेषरूप से महिलाओ को दे रही है।
संस्था की अध्यक्ष रमा गोयल ने बताया कि लोकडौन के चलते बच्चो की पर्यावरण एवम कोविड-19 पर ऑनलाइन ड्राइंगएवम स्लोगन कॉम्पिटिशन करवाई। सेकड़ो बच्चो ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। आने वाले समय मे हमारी क्या भूमिका रहेगी इस विषय पर एक निबन्ध प्रतियोगिता भी करवाई गई। डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी जो इस तरह के मरीजों के सीधे संपर्क मे आते है, उनको कोविड संक्रमण से बचाने के लिए सरकारी अस्पताल मे फेस शील्ड भी दी जा रही है। मास्क बनाने के लिए भी बहनो को तैयार किया और उनसे मास्क बनवाये। रक्तदान ओर कॅरोना से सावधानी के लिए भी लोगो को लगातार जागरूक किया जा रहा है। पुलिस का मनोबल बढ़ाने के लिए उन्हें मास्क, सैनिटाइजर एवम जूस दिया गया। संस्था के सभी सदस्य विशेष रूप से चंदा देवी संतुका, मीनाक्षी अग्रवाल, वर्षा गोयल, प्रीति गुप्ता, मोनिका अग्रवाल का हर कार्य मे विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button