Politics

लोकसभा चुनाव 2019- 07 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों के लिए आज छठे चरण का मतदान शुरू

नई दिल्ली। सात चरणों में होने वाला लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है। आज (रविवार, 12 मई 2019) को लोकसभा चुनाव के छठे चरम का मतदान शुरू हो चुका है। शनिवार शाम को ही मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। छठे चरण में 07 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है। यहां हम आपको छठे चरण के मतदान का पल-पल का अपडेट देते रहेंगे। छठे चरण में 07 राज्यों की जिन 59 लोकसभा सीटों पर वोट पड़ने हैं, उनके लिए शुक्रवार को ही चुनाव प्रचार समाप्त हो गया था। इसके अलावा आज त्रिपुरा की पश्चिमी लोकसभा सीट के मतदान केंद्र संख्या 168 और पुडुचेरी, बैरकपुर व अरामबाग के भी एक-एक मतदान केंद्र पर री-पोलिंग हो रही है। राजधानी दिल्ली के शामिल होने से छठा चरण बेहत महत्वपूर्ण हो गया है। इसके अलावा इस चरण में कई वीवीआईपी नेताओं के राजनीतिक भविष्य का भी फैसला होगा। 2014 में इन 59 सीटों में से 45 भाजपा ने, 8 तृणमूल ने, 2 कांग्रेस ने और सपा व लोजपा ने 1-1 सीट जीती थीं।

9:08 AM: सुल्तानपुर में भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी और महागठबंधन के प्रत्याशी सोनू सिंह के बीच कहासुनी हो गई। मेनका गांधी ने सोनू सिंह के समर्थकों पर मतदाताओं को धमकाने का आरोप लगाया है।
8:58 AM: नोबल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
8:53 AM: फरीदाबाद के सेक्टर 16ए स्तिथ पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज मतदान केंद्र पर कांग्रेस प्रत्याशी अवतार भड़ाना पत्नी, बेटा व बेटी को लेकर मतदान कराने के लिए पहुंचे। हालांकि अवतार भड़ाना का खुद का वोट यहां नहीं डलेगा।
8:44 AM: दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी शीला दीक्षित ने निजामुद्दीन के एक मतदान बूथ पर मताधिकार का प्रयोग किया।

8:35 AM: नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 40 पर ईवीएम खराब, नाराज मतदाता घर वापस लौटे। चुनाव अधिकारियों में हड़कंप। आप नेता सोमनाथ भारती ने तीन बूथों पर ईवीएम की खराबी की शिकायत की है। दिल्ली के सोनिया विहार के बूथ नंबर 56 और यमुना पब्लिक स्कूल में भी ईवीएम खराब होने से लगभग 45 मिनट देरी से शुरू हुई वोटिंग।
8:30 AM: फरीदाबाद के सेक्टर नौ स्थित DC मॉडल स्कूल में बूथ नंबर 151 और 154 में मशीन ख़राब होने की वजह से अभी तक मतदान शुरू नहीं हो पाया है। मतदाता लंबी लाइन में खड़े हैं।
8:22 AM: आप प्रत्याशी दिलीप पांडेय ने पत्नी के साथ दिल्ली के यमुना विहार स्थित स्कूल में बने मतदान केंद्र में वोट डाला।
8:17 AM: उत्तर प्रदेश के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने प्रयागराज के एक मतदान केंद्र में वोट डाला।
8:12 AM: फरीदाबाद के बड़खल विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्च विद्यालय नंबर 2 में बने बूथ नंबर 11 पर कुल 1125 वोट हैं और पहले घंटे में मात्र 10 वोट पोल हुए हैं। यहां वीवीपैट मशीन खराब होने के चलते वोटिंग एक घंटा देरी से शुरू हुई है।
8:00 AM: शिवहर लोकसभा क्षेत्र, बिहार के माधवपुर सुंदर बूथ संख्या 275 पर एक होमगार्ड जवान से गोली चल गई, जिससे एक मतदान कर्मी घायल हो गया। घटना कैसे हुई, इसकी पड़ताल हो रही है। पुलिस फिलहाल इसे दुर्घटना मान रही है। होमगार्ड जवान की गोली से घायल शिक्षक शिवेंद्र किशोर का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। उन्‍हें पेट में गोली लगी है।

7:50 AM: पूर्वी दिल्ली भाजपा उम्मीदवार व पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ओल्ड राजिंदर नगर के मतदान केंद्र पर वोट देने के लिए लाइन में लगे हुए हैं। पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर उनका मुकाबला आप नेता आतिशि और कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली से है।

7:45 AM: कुछ जगहों पर ईवीएम मशीन शुरू न हो पाने या खराबी की वजह से मतदान देर से शुरू हुआ। कुछ जगहों पर अभी मतदान शुरू नहीं हो सका है। ईवीएम बदल मतदान शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है।
7:38 AM: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने गुरुग्राम, हरियाणा के Pinecrest School में बने मतदान केंद्र में मतदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button