PoliticsUttarakhand

‘‘मंहगाई पर हल्ला बोल’’ महारैली अब दिनांक 4 सितम्बर, 2022 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित की जायेगी:-विजय सारस्वत

देहरादून। देशभर में आसमान छूती मंहगाई, बढती बेरोजगारी एवं मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के आह्रवान पर दिनांक 28 अगस्त, 2022 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित की जानी वाली ‘‘मंहगाई पर हल्ला बोल’’ महारैली अब दिनांक 4 सितम्बर, 2022 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित की जायेगी।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने कहा कि आज देश में मंहगाई अपने चरम पर पहुंच गई है, गरीब को दो जून की रोटी के लिए संघर्ष करना पड रहा है वहीं दूसरी ओर देश में बेरोजगारी महामारी की भांति पैर पसार चुकी है। इस पर केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा आम आदमी की आवश्यकता की वस्तुओं पर लगाई गई जीएसटी ने जनता की कमर तोड कर रख दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव गरीब के साथ खडी रही है तथा उसकी जरूरतों को महसूस करती है। कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने लगातार बढती मंहगाई व बेरोजगारी के खिलाफ 4 सितम्बर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘‘मंहगाई पर हल्ला बोल’’ महारैली का आयोजन किया गया है।
प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने यह भी बताया कि इसी परिपेक्ष में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मा0 अध्यक्ष श्री करन माहरा जी द्वारा दिनांक 4 सितम्बर, 2022 को आयोजित होने वाली ‘‘मंहगाई पर हल्ला बोल’’ महारैली की तैयारी हेतु दिनांक 22 अगस्त, 2022 को प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय देहरादून में प्रातः 12ः30 बजे कंाग्रेस पार्टी के जिला/महानगर अध्यक्षगों, प्रदेश पदाधिकारियों, अनुषांगिक संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्षगणों की अति आवश्यक बैठक आहुत की गई है। बैठक में 4 सितम्बर 2022 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली मंहगाई पर हल्ला बोल महारैली की तैयारियों पर चर्चा की जायेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button