News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

विश्व संवाद केन्द्र देहरादून की वार्षिकी का लोकार्पण किया गया

देहरादून। विश्व संवाद केन्द्र देहरादून की वार्षिकी का लोकार्पण किया गया। जिसमें वर्षभर की राष्ट्रीय व अन्तरराष्ट्रीय प्रमुख घटनाओं का प्रकाशन किया गया। लोकार्पण के अवसर पर कार्यक्रम में मुख्यवक्ता के तौर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के राष्ट्रीय सह संयोजक राकेश जैन उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री राकेश जैन ने कहा कि संघ की गतिविधियाँ सभी के सामने आये इसीलिए प्रचार विभाग की ओर से नियमित रूप से जागरण पत्रिका एवं वार्षिकी निकाली जाती है। इस प्रकार के कार्य को उन्होंने एक उत्कृष्ट कार्य बताया।  इस अवसर पर रखे गये विषय ‘पर्यावरण की रक्षा में हमारी भूमिका’ पर अपना उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि देश के कई राज्यों में समय-समय पर बाढ़ जैसी गम्भीर स्थितियाँ आती रहती है जिनका मुख्य कारण पर्यावरण से छेड़-छाड़ ही है। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली जैसे महानगरों में कूड़े के कई ढेर जमा है और ये सभी चीजे पर्यावरण में असन्तुलन पैदा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि संघ पर्यावरण विषय पर सदा गम्भीर रहा है और इस निमित संघ की बैठकें भी आयोजित होती रहती हैं। उन्होंने पेड़ लगाओ पानी बचाओ और पाॅलीथीन हटओ का नारा दिया। उन्होंने पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने वाले कई लोगों के योगदान की भी सराहना की और कुछ का उल्लेख भी किया जैसे देवेन्द्र सूरा का उदाहरण दिया जो वृक्षों के संरक्षण का कार्य करने के लिए ‘ट्री मैन आॅफ हरियाण के नाम से भी जाने जाते हैं। साथ ही उन्होंने सभी से जल संरक्षण का आह्वान किया। उन्होंने पीन के पानी की जो किल्लत सामने आ रही है उसका मुख्य कारण व्यक्ति द्वारा दैनिक जीवन में पानी की बर्बादी बताया। जल संरक्षण के लिए उन्होंने ‘रेन वाटर हार्वेस्टिंग टैंक’ के महत्व को बताया। साथ ही उन्होंने पाॅलीथीन के उपयोग न करने के लिए सभी से आह्वान किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्ष पूर्व प्राचार्य, द्रोणस्थली आर्ष कन्या गुरुकुल महाविद्यालय, देहरादून डाॅ॰ अन्नपूर्णा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए किय जा रहे संघ के कार्य सराहनीय है। उन्होंने कहा कि वेदो में पृथ्वी को माँ बताया गया है। इसलिए हमें अपनी माँ पृथ्वी के संरक्षण के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण में महिलाओं के योगदान को भी याद किया। साथ ही अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने के लिए विश्व संवाद केन्द्र का धन्यवाद अदा किया। उन्होंने कहा कि आज वाह्य समाज में फैले हुए अनेक प्रकार के पर्यावरण प्रदूषण को दूर करने के साथ-साथ आज हर व्यक्ति को अपने विचार को भी शुद्ध करने का प्रयास करना चाहिए तभी एक स्वस्थ और सुन्दर समाज की कल्पना की जा सकती है। विश्व संवाद केन्द्र के अध्यक्ष सुरेन्द्र मित्तल ने अतिथियों सहित उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन विश्व संवाद केन्द्र की वार्षिकी के सम्पादक डाॅ॰ देवेन्द्र भसीन ने किया। इस अवसर पर विश्व संवाद केन्द्र के निदेशक विजय कुमार, लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल, सह प्रान्त प्रचारक देवेन्द्र, विभाग प्रचारक भगवती, रणजीत सिंह ज्याला, राजकुमार टांक, प्रान्त सह प्रचार प्रमुख संजय, हिमाशु अग्रवाल, डा॰ रश्मि रावत त्यागी, रीता गोयल, मंजू कटारिया, विशाल जिन्दल अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button