Uncategorized

राजधानी दिल्ली में एक शख्स ने गैर की बीवी को पाने के लिए उल्लू की दे दी बलि

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में अमीर बनने के साथ किसी और की खूबसूरत बीवी को पाने के लिए एक शख्स की हैरान करने वाली करतूत का खुलासा हुआ है। दिल्ली के सुल्तानपुरी के रहने वाले इस शख्स ने गैर की बीवी को पाने के लिए उल्लू की बलि दे दी, लेकिन फिर पड़ोसियों की शिकायत पर जेल पहुंच गया। इस दौरान इसके पिता की भी मौत हो गई, लेकिन ये अपनी तंत्र मंत्र की क्रिया में लगा रहा। आरोपी शख्स का नाम कन्हैया लाल है।

किसी और की बीवी के प्यार में हो गया था दीवाना  पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पूछताछ में कन्हैया ने बताया है कि वह एक महिला से प्यार करता है और उसे अपना बनाने के लिए तंत्र-मंत्र कर रहा था। वह उससे शादी भी करना चाहता था, लेकिन महिला उसे प्यार नहीं करती है। ऐसे में कन्हैया को उसके जीजा ने बताया कि उल्लू की बलि देने से उसकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है। इसके बाद उसने उल्लू की तलाश शुरू कर दी।

कन्हैया के पास महिलाएं आती थीं समस्याएं दूर करवाने  पुलिस जांच में पता चला कि कन्हैया इलाके में काफी दिन से तंत्र-मंत्र करता है और आसपास की महिलाएं उससे अपनी समस्या का समाधान करवाने भी आती हैं। पूछताछ में बताया कि वह एक महिला से प्यार करता है और उसे वश में करने के लिए तंत्र-मंत्र कर रहा था। उसे यकीन था उल्लू की बलि देने के बाद वह खूबसूरत महिला न केवल उससे प्यार करने लगेगी,बल्कि शादी भी कर लेगी।

पिता की हो गई मौत, कन्हैया रहा उल्लू की फिक्र में गैर की बीवी को पाने की चाह में कन्हैया इस कदर दीवाना था कि वह उल्लू को पकड़कर बलि करने की विधि कर रहा था। इस दौरान अगले ही दिन उसके पिता की मौत हो गई, लेकिन कन्हैया नहीं माना और रोज रात को उल्लू से जुड़ी तंत्र क्रिया करता रहा। इस दौरान पिता की मौत का गम भी उसके चेहरे पर नहीं था।

आधी रात को कन्हैया की अजीब हरकत से पड़ोसियों को हुआ शक  पड़ोसियों की मानें तो कन्हैया अक्सर आधी रात को घर की लाइट जलाकर मंत्रोच्चार करता था। इससे पड़ोसी डर गए और उन्होंने आधी रात को शक में डालने वाली जानकारी ऐनिमल वेलफेयर बोर्ड से की। इसके बाद पूरा मामला स्थानीय पुलिस तक पहुंच गया। फिर पुलिस ने रविवार को कन्हैया के घर में कूलर के अंदर से मरे हुए उल्लू को बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

तंत्र-मंत्र में जीजा का मिला साथ  कन्हैया लाल के इस कृत्य में उसका पूरा साथ उसके जीजा ने दिया। दरअसल, उसने 15 दिन पहले अपने जीजा से ही उल्लू मंगवाया था। जीजा को उसने अपने मकसद का भी जिक्र किया था कि वह किसी और की बीवी से प्यार करता है और उसे पाना चाहता है। जीजा ने उसे दिवाली की रात उल्लू के जरिए तंत्र क्रिया से स्त्री को वश में करने और पैसा मिलने की बात कही थी। जीजा ने कन्हैया को बताया था कि जिसे वश में करना हो, उस महिला के बाल से उल्लू के पंख को मिलाकर रोज पूजा की जाए तो यह मुमकिन है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी कन्हैया सुल्तानपुरी के सी ब्लॉक में रहता है। वह पेशे से ड्राइवर है। घर में पत्नी के अलावा तीन बच्चे भी हैं। पुलिस ने आरोपित के घर से बरामद मृत उल्लू को पोस्टमार्टम के लिए राजौरी गार्डन स्थित संजय गांधी पशु चिकित्सालय भेज दिया है। आरोपित के खिलाफ वन्य जीव सरंक्षण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया गया गया है।

ऐसे पकड़ा गया कन्हैया जानकारी के अनुसार, आरोपी कन्हैया ने रविवार को तांत्रिक अनुष्ठान का आयोजन किया था। इसके लिए उसने अपने जीजा पुन्नू से बार्न प्रजाति के उल्लू को मंगवाया था। पूजा के दौरान कन्हैया ने उल्लू के दोनों पैरों को काटकर उसकी बलि दे दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button