News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

युवती ने फंासी लगाकर दी जान

देहरादून। मंगलवार को पटेल नगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने फंासी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को राजधानी देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र में 23 वर्षीय रिया कुमारी ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान जे दी। इसकी सूचना पुलिस को परिजनों ने दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहंुचकर  युवती के शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतका रिया कुमारी नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है।पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जानकारी में पढ़ाई में सफलता नहीं मिलने से युवती के हताश होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button