News UpdateUttarakhand

धारदार हथियार से युवक की हत्या, खेत में मिला शव

हल्द्वानीै।े मुखानी थाना क्षेत्र के मल्ला बमोरी में युवक की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। सुबह मृतक का शव खेत में मिला है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या किसने और क्यों की मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार संजय कालोनी लालडांठ निवासी कुणाल बिष्ट उर्फ सोंटा पुत्र नवल किशोर बुधवार की रात घर से निकला था। मगर वापस नहीं पहुंचा। गुरुवार की सुबह आसपास के लोगों ने मल्ली बमोरी के खेत में उसका शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मुखानी थाना एसओ दी। मौके पर पहंुची पुलिस ने मौका मुआयन किया। मृतक के सिर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए हैं। साथ ही गले पर सरिए से घाव के निशान है। मृतक का उसका दाहिना हाथ भी तोड़ा गया है। पुलिस के अनुसार मृतक युवक पर डेढ़ साल पहले रोडवेज स्टेशन पर फायर करने के आरोप में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ था। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है जांच के बाद हत्यारों का पता चल सकेेगा। घटनास्थल पर सोडा व बियर बोलत मिली है। इससे प्रतीत होता है कि हत्या से पहले सभी ने मिलकर शराब पी होगी। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Back to top button