News UpdateUttarakhand

लोहे के जाल चोरी कर रहा युवक गिरफ्तार

हरिद्वार। कनखल क्षेत्र में घर के बाहर से लोहे के जाल को चोरी कर ले जा रहे एक युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया गया जबकि दूसरा फरार होने में कामयाब रहा। मकान स्वामी की शिकायत पर पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
क्षेत्र के मोहल्ला इमली में ललित मोहन रहते हैं। उनके घर के बाहर से लोहे के जाल को दो युवक ले जाने लगे। इस दौरान उन्होंने एक युवक को स्थानीय लोगों के साथ पकड़ लिया जबकि दूसरा फरार होने में कामयाब रहा। भीड़ ने पिटाई कर युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम शिवम भट्ट निवासी कनखल बताया जबकि फरार साथी का नाम राहुल बताया। कबूला कि कुछ दिन पूर्व बड़े अखाड़े की गली के जाल भी चोरी कर बेच दिए थे। एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दूसरे आरोपी की तलाश कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button