News UpdateUttarakhand

नगर निगम कर रहा है शहर में विकास कार्यः गामा

देहरादून। नगर निगम के 23वें स्थापना दिवस के मौके पर मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि जिन उद्देश्यों के लिए नगर निगम बना था उन उद्देश्यों को लेकर निगम प्रशासन अब आगे बढ़ रहा है। उन्हांेने बताया कि शहर के विकास के साथ ही लाइट, सफाई व्यवस्था और स्मार्ट सिटी के कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी की परेड, परेड ग्राउंड में हो इसी तैयारी के साथ स्मार्ट सिटी के कार्य कराये जा रहे हैं, वही पल्टन बाजार में ब्लॉक व्यवस्था कर कार्य कराये जा रहे हैं ताकि दुकानदारों और लोगों को असुविधा न हो।

Related Articles

Back to top button