News UpdateUttarakhand

कोरोना से मुक्ति पाने के लिए योगी प्रियव्रत अनिमेष 18 अप्रैल को ऋषिकेश में करेंगे महायज्ञ

देहरादून। कोरोना महामारी कितनी घातक है इसके परिणाम से हम सभी वाकिफ है। बीते वर्ष जब कोरोना महामारी ने भारत में अपना प्रकोप दिखाया था तो उसका खामियाजा जन सामान्य को अपने लोगो का साथ खोकर एवं कई अन्य गंभीर समस्याओं का सामना करके चुकाना पड़ा था। एक बार फिर से कोरोना महामारी भारत में अपना आक्रमक रूप दिखाना शुरू कर चुकी है जिसे कोरोना की दूसरी लहर बताया जा रहा है।
कोरोना को काबू में करने के लिए सरकार द्वारा सभी संभव प्रयास किए जा रहे है वहीं इसी कड़ी में योगी प्रियव्रत अनिमेष जी ने भी जनसामान्य को इस महामारी से मुक्ति दिलाने के लिए आगामी 18 अप्रैल को ऋषिकेश में एक महायज्ञ का आयोजन किया है। जिसके जरिए योगी प्रियव्रत अनिमेष जी श्री प्रभु के चरणों में आहुति देकर प्रभु से कामना करेगे की प्रभु जल्द से जल्द जन मानस को इस महामारी से मुक्ति दिलाए और लोगांे के जीवन में एक बार से खुशियों भर दे जिससे लोग एक बार फिर से अपने सामान्य जीवन की और लौट सके। योगी प्रियव्रत अनिमेष जी का कोरोना से मुक्ति पाने के लिए किया जा रहा यह महायज्ञ एक सराहनीय कदम है क्योंकि अध्यात्म और भक्ति को ही मनुष्य जीवन में खुशियों को प्राप्त करने का मार्ग माना जाता है।

Related Articles

Back to top button