News UpdateUttarakhand

प्रगति से प्रकृति पथ साइकिल यात्रा देहरादून पहुंची

देहरादून। पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी के नेतृत्व में दो अक्तूबर को मुंबई से शुरू हुई प्रगति से प्रकृति पथ साइकिल यात्रा बुधवार को देहरादून पहुंची। प्रकृति के लिए लोगों को एक साथ जोड़ने के सामूहिक प्रयास के तहत आयोजित इस यात्रा ने सात राज्यों से होते हुए करीब 2200 किमी का सफर तय किया।
नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर यात्रा देहरादून पहुंची। साइकिल यात्रियों का उत्साह बढ़ाने के लिए इस विशेष अवसर पर अभिनेत्री दिया मिर्जा भी पहुंची। उनके यहां पहुंचते ही फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दिया मिर्जा ने साइकिल यात्रा को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब प्रोमट किया।
यात्रा के अनुभवों को लोगों तक पहुंचाने के लिए अभिनेत्री ने बीच-बीच में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी का साक्षात्कार भी लिया।

Related Articles

Back to top button