Uttarakhand

यादव समाज विकास समिति उत्तराखंड देहरादून के द्वारा मनीषा को दी गई श्रद्धांजलि

देहरादून। यादव समाज विकास समिति उत्तराखंड देहरादून के द्वारा उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले की बहन मनीषा के साथ दरिंदगी एवं शर्मसार घटना को लेकर कैंडल मार्च निकालकर देहरादून स्थित गांधी पार्क गेट पर मनीषा को श्रद्धांजलि दी गई और साथ ही महामहिम राष्ट्रपति महोदय से मांग की गई है कि मनीषा के हत्यारों को तत्काल फांसी पर चढ़ाया जाए और पीड़ित परिवार को उसकी स्थिति देखते हुए कम से कम ₹10000000 का मुआवजा एवं परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।  इस अवसर पर यादव समाज विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष आरडी यादव एवं प्रदेश महासचिव मनोज कुमार यादव एडवोकेट एवं कार्यकारिणी सदस्य दयाशंकर यादव एवं कार्यकारिणी सदस्य सुरेश कुमार यादव एडवोकेट एवं कार्यकारिणी सदस्य डीएन यादव एवं अनिल यादव एवं  राजकुमार यादव एवं वेद प्रकाश यादव अन्य कार्यकर्ता  आदि भी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button