News UpdateUttarakhand

गुलदार के हमले में महिला घायल

बेरीनाग। तहसील मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर त्रिपुरादेवी के पास जंगल में भंडारीगांव निवासी दीपा देवी पर गुलदार ने हमला कर दिया। इस हमले में महिला बुरी तरह से घायल हो गई। महिला के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि दीपा देवी अपनी अन्य महिला साथियों के साथ घास काटने जा रही थी। तभी पहले से घात लगाये गुलदार ने महिला पर हमला कर घायल कर दिया। जिससे साथ की अन्य महिलाओं में चीख पुकार मच गई। इससे गुलदार महिला को घायल कर भाग गया। गुलदार के हमले में महिला के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि महिला के सिर में आठ टांके लगे हैं। सीएचसी बेरीनाग में महिला उपचार चल रहा है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ सिद्धार्थ पाटनी ने बताया महिला की हालत खतरे से बाहर है। घटना की जानकारी मिलते वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गयी है।

Related Articles

Back to top button