Uttarakhand

थाना प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत घटित देव ज्वेलर्स लूट कांड में एक सहअभियुक्त गिरफ्तार

देहरादून। थाना प्रेमनगर क्षेत्र अंतर्गत स्थित देव ज्वेलर्स में दो अज्ञात बदमाशों द्वारा फायर कर लाखों रुपए की ज्वेलरी एवं नगदी लूट कर ले जाने के संबंध में देव ज्वेलर्स के मालिक देवेंद्र कुमार पुत्र राम जी साह निवासी मीठी बेरी, प्रेमनगर, देहरादून द्वारा थाना प्रेमनगर पर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया।  उक्त घटना के अनावरण हेतु अलग-अलग पुलिस टीम गठित की गई।  घटना के अनावरण के दौरान उक्त घटना को कारित करने में अभियुक्त करन शिवपुरी व सोनू यादव के नाम प्रकाश में आये, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा अलग-अलग स्थानों गोवा, दिल्ली, राजस्थान आदि जगहों पर दबिश दी गई।  एसओजी सर्विलांस की मदद से उक्त घटना में अभियुक्त सोनू यादव के भाई सुमित यादव का नाम प्रकाश में आया,  जिसकी तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के मसकन दिल्ली, गाजियाबाद आदि जगहों पर दबिश दी गई। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर सुमित यादव को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया।  अभियुक्त से पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया की मेरा भाई सोनू यादव, उसके दोस्त करन शिवपुरी व मेरे द्वारा दिल्ली में मेरे घर पर बैठकर देहरादून में लूट की योजना बनाई गई थी। योजना के तहत दिनांक 7 अक्टूबर को करन शिवपुरी व सोनू यादव द्वारा देव ज्वैलर्स में लूट की घटना को अंजाम दिया गया और मैं दिल्ली में रुक गया।  अभियुक्त करन शिवपुरी व सोनू यादव ने लूटी संपत्ति को आपस में बांटने की बात कही,  दिल्ली में करन शिवपुरी व सोनू यादव द्वारा अभियुक्त सुमित को लूटी गई संपत्ति में से एक सोने की चेन, एक अंगूठी सोने की तथा नकद ₹ 50000/- दिए गए तथा बताया कि बाकी का हिस्सा बाद में आपस में बाटेंगे तथा दोनों अभियुक्त  दिल्ली से फरार हो गए।  अभियुक्त सुमित यादव से लूटी गई संपत्ति में से एक चेन सोने की तथा एक अंगूठी सोने की बरामद की गई। अभि0 द्वारा बताया की लूटी संपत्ति में से जो ₹ 50000/-  उसके हिस्से में आए थे, वह उसने अपने निजी कार्य में खर्च कर दिए है।  गिरफ्तार अभियुक्त सुमित यादव पूर्व में भी अवैध शराब के कारोबार में जेल जा चुका है।  अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार भेजा गया।

Related Articles

Back to top button