News UpdateUttarakhand

उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में होगी वेब सीरीज द लास्ट कोम्प्रोमाइज की शूटिंग

देहरादून। श्री दुर्गा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही वेब सीरीज-श्द लास्ट कोम्प्रोमाईजश् की शूटिंग उत्तराखंड के देहरादून, मसूरी और ऋषिकेश की खूबसूरत वादियों में होगी। जितेंद्र कुमार तिवारी द्वारा निर्मित और तन्मय गोपाल सेनगुप्ता द्वारा निर्देशित इस वेब सीरीज के लेखक व गीतकार नवाब आरजू, संगीतकार दुर्गा नटराज, डीओपी थंबन के, एडिटर मनोज सांकल, प्रोडक्शन डिजाइनर मंटू गुप्ता और कार्यकारी निर्माता दीपक शर्मा हैं। इस वेब सीरीज के मुख्य कलाकार केशव अरोड़ा, जसलीन मथारू, समर कात्यायन,सपना चैहान, फरहीन प्रभाकर, शिल्पा गांधी, गोनी सागू, डिंपल सिंह, रेबेका बेन, अंजलि शर्मा, महीप्रीत, सुखपाल सिंह, एग्नेश शर्मा, संजीव दीवान, इंद्रप्रीत शावनी, मानसिंह मीणा और योगीराज आदि हैं।

Related Articles

Back to top button