वारी एनर्जीज ने स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में बढ़ाया कदम
ऋषिकेश। भारत की अग्रणी स्वच्छ ऊर्जा समाधान प्रदाता कंपनी वारी एनर्जीज लिमिटेड ने अपने विकास के सफर में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने उत्तराखंड के गुमानीवाला, ऋषिकेश में अपनी नई फ्रेंचाइजी शोरूम ट्रिक्सन एनर्जी सॉल्यूशंस का भव्य उद्घाटन किया। यह कदम वारी के उस दृष्टिकोण को दर्शाता है, जिसमें वह भारत के कोने-कोने में स्वच्छ, विश्वसनीय और किफायती सौर ऊर्जा समाधान उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सुबर्धन शाह (सेवानिवृत्त आईएएस) उपस्थित रहे। अपने संबोधन में शाह ने सतत भविष्य के निर्माण में नवीकरणीय ऊर्जा की अहम भूमिका को रेखांकित किया और इस क्षेत्र में वारी की जमीनी स्तर पर सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की कोशिशों की सराहना की।
इस अवसर पर वारी एनर्जीज़ के वरिष्ठ प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे, जिनमें शामिल थे संजय शर्मा (स्टेट हेड), हर्ष शर्मा (फ्रेंचाइज़ी मैनेजर), और प्रियंका (चौनल पार्टनर)। उन्होंने भारत में स्वच्छ ऊर्जा पारिस्थितिकी तंत्र को सशक्त बनाने के लिए वारी के स्थानीय साझेदारी, ज्ञान-साझाकरण और ग्राहक-केंद्रित सेवाओं पर केंद्रित दृष्टिकोण को दोहराया। वार्ड नंबर 2, गली नंबर 4, सूरत विहार कॉलोनी, गुमानीवाला, ऋषिकेश 249204 में रणनीतिक रूप से स्थित यह शोरूम आवासीय, वाणिज्यिक और कृषि ग्राहकों को वारी के उच्च दक्षता वाले सौर पैनल, इन्वर्टर, रूफटॉप सिस्टम और ऊर्जा भंडारण उत्पादों सहित व्यापक सौर समाधान प्रदान करेगा। इसके अलावा, बिक्री और इंस्टॉलेशन सेवाओं के साथ-साथ यह आउटलेट ग्राहकों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और पीएम-कुसुम योजना जैसी प्रमुख सरकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभ दिलाने में भी मदद करेगा। पंकज वसल, अध्यक्ष एवं बिजनेस हेड रिटेल, वारी एनर्जीज़ लिमिटेड ने इस उद्घाटन के अवसर पर कहा, “ऋषिकेश में ट्रिक्सन एनर्जी सॉल्यूशंस की शुरुआत हमारे उस मिशन की ओर एक और कदम है, जिसका उद्देश्य है दृ समुदायों को हरित ऊर्जा से सशक्त बनाना। उत्तराखंड में नवीकरणीय ऊर्जा को अपनाने की अपार संभावनाएं हैं, और ट्रिक्सन जैसे समर्पित भागीदारों के साथ हम एक सकारात्मक और दीर्घकालिक प्रभाव बनाने के लिए आश्वस्त हैं।



