News UpdateUttarakhand

नए कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को हुआ मतदान

देहरादून। कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन? मल्लिकार्जुन खडके या फिर शशि थरूर। इसका फैसला करने के लिए आज मतदान हुआ। इस चुनाव को देश भर में 65 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं जिसमें कुल 9000 डेली वोट्स अपने मताधिकार के जरिए फैसला करेंगे। उत्तराखंड की राजधानी दून में आज सुबह 10 बजे से मतदान शुरु हुआ जो शाम 5 बजे तक चला।
उत्तराखंड कांग्रेस में इस मतदान में हिस्सा लेने के लिए 225 लोग ही अधिकृत हैं। कांग्रेस मुख्यालय (राजीव भवन) में बनाए गए मतदान केंद्र पर नए अध्यक्ष के लिए मतदान की प्रक्रिया चली। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा पूरे समय कांग्रेस भवन में मौजूद रहे।
यहां यह उल्लेखनीय है कि 173 साल पुरानी इस कांग्रेस पार्टी में पार्टी के मुखिया पद के लिए होने वाला यह छटा चुनाव है आमतौर पर अब तक गांधी परिवार का ही कोई न कोई सदस्य राष्ट्रीय अध्यक्ष बना रहा है। इससे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए सन 2000 में चुनाव हुआ था जिसमें सोनिया गांधी जितेंद्र प्रसाद को हराकर राष्ट्रीय अध्यक्ष बनी थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव में देश भर से समितियों के लगभग 9000 सदस्य मतदान के लिए डेली गेटस सदस्य हैं जो अपने मताधिकार के जरिए कांग्रेस अध्यक्ष का फैसला करेंगे। देशभर में मतदान के लिए 65 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव के नतीजे 19 अक्टूबर को आएंगे। अध्यक्ष पद पर बने रहने से राहुल गांधी के इनकार करने के बाद पैदा हुई चुनाव की स्थिति में मलिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर द्वारा अपना नामांकन कराया गया था। इस चुनाव का महत्व इसलिए अधिक हो गया है क्योंकि भाजपा द्वारा कांग्रेस पर एक परिवार की पार्टी होने का आरोप लगाया जाता रहा है इस चुनाव के बाद कांग्रेस को गांधी परिवार से इतर नया पार्टी अध्यक्ष मिलेगा।

Related Articles

Back to top button