News UpdateUttarakhand

रुद्रप्रयाग एमएलए एम्स में भर्ती, सांस लेने में हो रही थी दिक्कत

देहरादून। रुद्रप्रयाग से भाजपा विधायक भरत चैधरी को एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया है। दरअसल, भरत चैधरी कोविड पॉजिटिव हैं। उनका ऑक्सीजन लेवल अचानक कम होने के बाद उन्हें देहरादून में हायर सेंटर रेफर किया गया था।
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच तमाम जनप्रतिनिधि भी संक्रमित हो रहे हैं। इस कड़ी में भाजपा के रुद्रप्रयाग से विधायक भरत सिंह चैधरी भी कोरोना की चपेट में आए हैं। करीब एक हफ्ते पहले वे कोरोना संक्रमित हुए थे। जिसके बाद से ही भरत चैधरी होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। उनके स्वास्थ्य में कुछ दिक्कत आने के बाद उन्हें कोटेश्वर में बनाए गए कोविड अस्पताल आईसीयू में भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार विधायक भरत सिंह चैधरी ऑक्सीजन लेवल कम होने के कारण अस्पताल में भर्ती हुए थे। लेकिन इसके बाद चिकित्सकों की राय पर उन्हें देहरादून में रेफर किया गया है। भरत सिंह चैधरी को सांस लेने में आ रही दिक्कत के कारण उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया है। फिलहाल उनका स्वास्थ्य अब पूरी तरह से स्थिर बताया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button