News UpdatePoliticsUttarakhandसिटी अपडेट

उत्तराखंड के समाजसेवी विनोद बछेती मयूर विहार दिल्ली भाजपा जिला अध्यक्ष नियुक्त

देहरादून। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद आदेश गुप्ता ने पहली संगठनात्मक नियुक्ति करते हुए 14 जिलों के जिला अध्यक्षों और 250 मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की है। जिस मे दो सौ नए चेहरों को मौका दिया गया है। जिसमें उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में जन्में समाजसेवी विनोद बछेती को मयूर विहार दिल्ली के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। जिसके बाद उत्तराखंड वासियों में खुशी की लहर है। इस दौरान कई जगहों पर विनोद बछेती को फूलों की माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया।
विनोद बछेती की दिल्ली-एनसीआर में उत्तराखंड समाज के साथ-साथ तमाम दूसरे समाज के लोगों की बीच में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राजनैतिक पटल पर सौहार्दपूर्ण पहचान रही है। दिल्ली में उत्तराखंडी प्रवासियों पर होने वाले उत्पीड़न के खिलाफ खड़े होकर आवाज उठाना एवं उन्हें न्याय दिलाने की दिशा में निरंतर संघर्षरत रहने में विनोद बछेती की भूमिका अग्रणीय रहती है। विनोद बछेती की मेहनत और संघर्षों को देखते हुए दिल्ली भाजपा ने समाजसेवी विनोद बछेती को मयूर विहार दिल्ली के जिला अध्यक्ष जिम्मेदारी दी है जिसका प्रवासी उत्तराखंडियों ने स्वागत किया है। बता दें कि विनोद बछेती पिछले 24 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े है। उन्होंने 1994 में पार्टी की सदस्यता ली थी। उनकी मेहनत और पार्टी की प्रति कर्तव्य निष्ठाता को देखते हुए उन्हें 1997 में समिति अध्यक्ष न्यू अशोक नग-त्रिलोकपुरी मंडल की जिम्मेदारी दी गई थी। इसी के साथ विनोद बछेती को 2002 में उत्तराखंड प्रकोष्ठ का मंडल अध्यक्ष बनाया गया। साथ ही बछेती पूर्वी दिल्ली नगर-निगम में शिक्षा समिति के सदस्य भी हैं। इस पद पर रहते हुए बछेती पूर्वी दिल्ली के नगर निगम के स्कूलों में कई महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। उन्हें लोकसभा चुनाव 2019 के चुनाव में संचलान समिति का सदस्य भी बनाया गया था। सामाजिक पटल की बात करें तो विनोद बछेती उत्तराखंड एकता मंच के संस्थापक सदस्य एवं संयोजक भी है।

Related Articles

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button