News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

मुख्यमंत्री राहत कोष में विभिन्न संस्थाओं व लोगों ने जमा कराए चेक

देहरादून। द इंडियन एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ओर से कोविड-19 के दृष्टिगत मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दो लाख का चेक दिया है, यह चेक स्कूल के डायरेक्टर मुनेन्द्र खंडूड़ी ने दिया। डीजी स्वास्थ्य डॉ अमिता उप्रेती ने 50,000 रुपए का चेक एवं उनके पति डॉ ललित मोहन उप्रेती ने भी 50,000 रुपए का चेक कोविड-19 के दृष्टिगत मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए दिए। मुख्यमंत्री के ओएसडी जे.सी खुल्बे ने 5,000 रुपए का चेक, वरिष्ठ प्रमुख निजी सचिव के.के मदान ने 11,000 रुपए का चेक एवं वरिष्ठ निजी सचिव हेमचंद्र भट्ट ने 5,100 रुपए का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए हैं।

Related Articles

Back to top button