Uttarakhand

समाजसेवी महेन्द्रसिंह नेगी ने वृक्षारोपण कर प्रकृति प्रेम प्रकट किया

देहरादून। रायपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी एवं समाज सेवक महेन्द्र प्रतापसिंह नेगी ने उत्तराखण्ड में चल रहे प्रकृति के प्रति प्रेम हरेला पर्व के अवसर पर राजीव नगर बद्रीश कॉलोनी वार्ड में रिस्पना नदी के तट पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया। उनके साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व कार्यकर्ताओं ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर  संजय राणा, एडवोकेट देवेश शर्मा,  हुकम सिंह राणा,  जयदीप नेगी जी,  जैन, श्री सुशील कुमार,  मनोज,  संतोष रावत जी,   विक्की पवार,  ललित मलासी जी, बडोनी जी सहित दर्जनों क्षेत्रवासी उपस्थित  थे।

Related Articles

Back to top button