Uttarakhand

उत्तराखंड किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी किसानों की समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं को सड़क से सदन तक ले जाने की कही बात

देहरादून। आज डोईवाला नगरपालिका सभागार में किसान कांग्रेस की मिटिंग हुई जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री एवं अध्यक्ष उत्तराखंड किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी जी रहे।  सुशील राठी जी ने  सभी किसान भाईयों की समस्याओं को सुना और इस अवसर पर उमेश  वोहरा जी को किसान कांग्रेस कमेटी  में  डोईवाला ब्लॉक अध्यक्ष और सुखविंदर सिंह  जी को ब्लॉक उपाध्यक्ष नियुक्त किया और राठी जी  ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि किसान कांग्रेस हमेशा  किसानों के साथ है और किसानों के साथ रहेगी और उनकी समस्याओं को सड़क से लेकर सदन तक उठाएगी। किसानों की समस्याओं के लिए बड़े से बड़े आंदोलन धरने प्रदर्शन करेगी। इसके बाद डोईवाला चीनी मील के जी0 एम0 से उनके कार्यालय में प्रतिनिधिमंडल के साथ मिलकर किसानों की समस्याओं को उनके सामने रखा और गन्ने के पिछले साल का  10 करोड़ 78 लाख  बकाया  गन्ना भुगतान करने का  बात रखी।  किसानों की  इंडेंट बढ़ाने की भी बात की जीएम ने  1 हफ्ते में  गन्ने बकाया भुगतान और इस साल का  14 तारीख तक का भुगतान  देने का आश्वासन  दिया यदि यह वायदा  पूरा नहीं करते हैं तो किसान  कांग्रेस कमेटी प्रदेश सरकार के खिलाफ  मिल के गेट पर धरना प्रदर्शन करेगी। किसानों को  गन्ने का बकाया भुगतान  करवाएंगे और अन्य समस्याओं को दूर करवाएगी।  इस अवसर पर मुख्य रूप से मनोज नौटियाल अध्यक्ष गन्ना समिति मनवाल सागर उमेश बोरा ब्लॉक अध्यक्ष डोईवाला किसान  कांग्रेश सुखविंदर सिंह ब्लॉक उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस मोहित शर्मा ,गौरव मल्होत्रा ,कमल अरोड़ा ,संजय शर्मा ,त्रिलोक सिंह ,भारत भूषण ,नारायण सिंह ,खड़क सिंह ,घनश्याम शर्मा, सुरेंद्र सिंह ,मीर हसन आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button