News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

उत्तराखण्ड सरकार जल्द से जल्द खेल कोटा लागू करेः-सतेन्द्र पंवार

देहरादून। आज हमारे एस0डी0 न्यूज के संवाददाता कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सतेन्द्र पंवार जी के घर यह जानने के लिये पहुंचे कि उत्तराखण्ड में खेलों को लेकर सरकार किस रणनीति पर कार्य कर रही है साथ ही यहां के खिलाड़ियों को सरकार की तरफ से क्या क्या सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं। वार्तालाप के दौरान सतेन्द्र पंवार जी ने हमारे संवाददाता को खेलों और खिलाड़ियों के बारे में कई रोचक जानकारियां दीं साथ ही उन्होंने अपनी यह शिकायत भी हमारे चैनल के माध्यम से रखी कि उत्तराखण्ड सरकार द्वारा अभी तक यहां के खिलाड़ियों के लिये कोई खेल कोटा लागू नहीं किया गया है जो कि बड़े ही दुर्भाग्य की बात है, यहां पर खेल कोटा लागू न होने के कारण नई नई प्रतिभाएं सामने निकल कर नहीं आ रही हैं और जो थोड़े बहुत अच्छे खिलाड़ी है उनको भी मजबूर होकर दूसरे राज्यों की ओर से खेलने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने यहां की एसोशिएशनों के बारे में भी बात की लेकिन उनकी सबसे ज्यादा तवज्जों देने वाली बात यही रही कि उत्तराखण्ड सरकार यहां के खिलाड़ियों के लिये जल्द से जल्द खेल कोटा लागू करे। उन्होनंे हमारे साथ और भी कई रोचक जानकारियां साझा करीं जिनको जानने के लिये नीचे वीडियो पर क्लिक करेंः-

 

Related Articles

Back to top button