Uttarakhand

आकाश इंस्टीट्यूट के छात्र चिराग मित्तल एनईईटी 2020 परीक्षा में टॉप स्कोरर बने

देहरादून। आकाश इंस्टीट्यूट के छात्र सात्विक गोदारा ने प्रसिद्ध एनईईटी 2020 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक  हासिल कर रोहतक और अपने संस्थान को गौरवान्वित किया है। उन्होंने देश के प्रसिद्ध मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए इस परीक्षा में 720 में से 683 अंक हासिल किए है, इस परीक्षा के परिणाम आज नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने घोषित किए हैं।
देहरादून में आकाश इंस्टीट्यूट की दो ब्रांच से 757 छात्रों ने एनईईटी  क्वालिफाई किया है।
      चिराग मित्तल को बधाई देते हुए आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड  के निदेशक और सीईओ आकाश चैधरी ने कहा, “यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि हमारे छात्र चिराग मित्तल ने अत्यधिक प्रतिस्पर्धी एनईईटी 2020 प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इसका श्रेय हमारी छात्रा की मेहनत, उसके माता-पिता के सहयोग और उनके इंस्नट्रक्टर के द्वारा इस दौरान किये जाने वाले मार्गदर्शन को जाता हैद्य हमारी क्वालिटी टेस्ट प्रिपरेशन मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में छात्रों के बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रसिद्ध है। मैं उन्हें उनके भविष्य के प्रयासों के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ।”
      चिराग मित्तल के द्वारा दिन-रात की जाने वाली मेहनत और एनईईटी परीक्षा के लिए आकाश इंस्ट्रक्टर द्वारा प्रदान की गयी बेहतरीन कोचिंग को इस उत्कृष्ट प्रदर्शन का श्रेय जाता हैद्य इस परीक्षा को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में माना जाता हैद्य एनईईटी परीक्षा भारत और विदेशों के सभी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए लागू है।
      एनईईटी 2020 में टॉप 10 ऑल इंडिया रैंक में से 4 छात्र आकाश इंस्टिट्यूट से है, जो आकाश इंस्टीट्यूट के क्लासरूम और डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम से कोचिंग प्राप्त करते हैं। इस वर्ष 15.97 लाख छात्रों इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था और इसे देखते हुए इन छात्रों की उपलब्धि सराहनीय है।

Related Articles

Back to top button