News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित

देहरादून। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्थगित कर दी गई हैं। शिक्षा सचिव उत्तराखंड शासन आर. मीनाक्षी सुंदरम की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षा वर्ष-2020 की 23, 24 एवं 25 मार्च को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा अग्रिम आदेशों तक स्थगित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button