News UpdateUttarakhand

परिवहन अधिकारी ने खुद को मारी गोली, हालत नाजुक

काशीपुर। परिवहन अधिकारी जसवीर सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया है। परिजनों ने आनन-फानन ने गंभीर रूप से घायल अधिकारी को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार आरटीओ कार्यालय में जसवीर सिंह परिवहन अधिकारी के पद पर तैनात हैं। जसवीर सिंह पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी भी हैं। मंगलवार को जसवीर सिंह ने अपने निवास पर खुद को गोली मार दी। हालांकि, उन्होंने ऐसा क्यों किया इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं, गोली की आवाज सुनकर परिजनों और आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से घायल परिवहन अधिकारी जसवीर सिंह को इलाज के लिए मुरादाबाद रोड स्थित सहोता मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button